लॉर्ड्स टेस्ट: केएल राहुल का शानदार शतक, आउट होने के बाद भारत का स्कोर 286/5

लॉर्ड्स टेस्ट: केएल राहुल का शानदार शतक, आउट होने के बाद भारत का स्कोर 286/5

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में केएल राहुल ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए शतक जड़ा है। यह उनके टेस्ट करियर का 10वां शतक है। राहुल ने 177 गेंदों पर शतकीय पारी खेली, लेकिन इसके तुरंत बाद वह शोएब बशीर की गेंद पर हैरी ब्रुक को कैच थमा बैठे।

शोएब बशीर की ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ गेंद को खेलने के चक्कर में राहुल के बल्ले का किनारा लग गया और गेंद सीधे पहली स्लिप में खड़े ब्रुक के हाथों में चली गई। ब्रुक ने कोई गलती नहीं की और राहुल को पवेलियन लौटना पड़ा।

राहुल की इस अहम पारी ने भारत की स्थिति को मज़बूत किया है। खबर लिखे जाने तक भारत ने 286 रन बना लिए हैं, जबकि उसके 5 विकेट गिर चुके हैं। इस समय क्रीज पर रविंद्र जडेजा और नितीश कुमार रेड्डी बल्लेबाज़ी कर रहे हैं। टीम अब बड़े स्कोर की ओर बढ़ने की कोशिश में है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram