सोनू कश्यप हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर कमिश्नरी पहुंचे सैकड़ों लोग, पंचायत में उठा इंसाफ का मुद्दा

सोनू कश्यप हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर कमिश्नरी पहुंचे सैकड़ों लोग, पंचायत में उठा इंसाफ का मुद्दा

मेरठ। सरधना क्षेत्र में हुए सोनू कश्यप हत्याकांड के विरोध में शुक्रवार को कश्यप समाज के सैकड़ों लोग पुलिस की रोक के बावजूद कमिश्नरी पार्क पहुंच गए। यहां उन्होंने पंचायत कर मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग की।

जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर निवासी सोनू कश्यप कुछ दिन पहले सरधना क्षेत्र में अपनी मौसी के घर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में टेंपो चालक ने शराब पिलाने के बाद उसकी हत्या कर दी और शव को जला दिया। पुलिस इस मामले में एक नाबालिग को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

हालांकि, इस हत्याकांड को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जाने के बाद मामला राजनीतिक रूप से भी गरमा गया। इसी क्रम में कश्यप समाज ने कमिश्नरी पार्क में पंचायत का ऐलान किया था।
पंचायत को रोकने के लिए प्रशासन ने कमिश्नरी पार्क और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया था। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह स्वयं मौके पर मौजूद रहे। इसके बावजूद मेरठ और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोग कचहरी मार्ग से होते हुए कमिश्नरी पार्क पहुंच गए।

कश्यप समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमपाल कश्यप सहित अन्य नेताओं ने पंचायत को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि हत्याकांड में और भी लोग शामिल हैं, जिन पर अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है। समाज के नेताओं ने निष्पक्ष जांच, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता की मांग दोहराई।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। समाज के लोगों का कहना है कि जब तक सोनू कश्यप को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram