भाजपा नेत्री उमा भारती का विवादित बयान का वीडियो हुआ वायरल

भाजपा नेत्री उमा भारती का विवादित बयान का वीडियो हुआ वायरल

भाजपा नेत्री व पूर्व मंत्री उमा भारती इन दिनों एक वायरल वीडियो में अपने एक विवादित बयान को लेकर चर्चाओं में है। भाजपा नेत्री उमा भारती ने विवादित बयान देते हुए कहा कि ,'नौकरशाही की कोई अहमियत नहीं होती और यह सिर्फ चप्पल उठाने वाली होती है।' 

दो दिन पुराना है वायरल वीडियो

कहा जा रहा है कि यह वायरल वीडियो शनिवार का है इस वायरल वीडियो में उमा भारती ने यह बात कही थी, जिसके बाद यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कह रही हैं कि ''आपको क्या लगता है ब्यूरोक्रेसी नेता को घुमाती है, लेकिन ऐसा नहीं होता। अकेले में बात हो जाती है फिर नौकरशाह फाइल बनाकर लाते हैं। हमसे पूछो,  11 साल केंद्र में मंत्री, और मुख्यमंत्री रही हूं।'' उमा भारती कहती हैं, ''ब्यूरोक्रेसी चप्पल उठाने वाली होती है, चप्पल उठाती है हमारी।'' 


उमा भारती ने आरक्षण पर भी टिप्पणी की


इस वीडियो में उमा भारती यह भी कहती सुनाई देती है कि ''जब तक निजी क्षेत्र में आरक्षण लागू नहीं होगा तब तक इससे कुछ नहीं होने वाला है। हर चीज का निजीकरण हो रहा है। सरकारी जमीन प्राइवेट सेक्टर को दी जा रही है और आरक्षण का क्या होगा। शरद मुझसे सहमत हैं और नीतीश कुमार भी। लेकिन आपको इसे  शुरू कर देना चाहिए।'' 


वायरल वीडियो के बाद कांग्रेस हुई हमलावर


इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उमा भारती कांग्रेस के निशाने पर आ गयी है। कांग्रेस का कहना है कि इतनी वरिष्ठ नेता को नॉकरशाही के लिए ऐसी भाषा इस्तेमाल।नही करनी चाहिए। उन्हें अपने शब्द वापिस लेने चाहिये।


वायरल वीडियो पर उमा भारती की सफाई


सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने कर बाद उमा भारती ने इस पर अपना पक्ष रखते कई ट्वीट किए।उन्होंने कहा कि ''मैं मीडिया की आभारी हूं कि उन्होंने मेरा पूरा ही विडीओ दिखा दिया, क्योंकि मै तो ब्यूरोक्रेसी के बचाव में ही बोल रही थी । हम नेताओ में से कुछ सत्ता में बैठे निक्कमे नेता अपने निकम्मेपन से बचने के लिए ब्यूरोक्रेसी की आड़ ले लेते हैं कि ''हम तो बहुत अच्छे हैं लेकिन ब्यूरोक्रेसी हमारे अच्छे काम नही होने देती'', जबकी सच्चाई यह है की ईमानदार ब्यूरोक्रेसी सत्ता में बैठे हुए मजबूत, सच्चे और नेक इरादे वाले नेता का साथ देती है। यही मेरा अनुभव है। मुझे रंज हैं की , मैंने असंयत भाषा का इस्तेमाल किया जब की मेरे भाव अच्छे थे।


इस घटना से सबक मिलने की बात कही


 उन्होंने इस घटना से सबक लेने की भी बात कही, उन्होंने कहा कि "आज से यह सबक सीखा की सीमित लोगों के बीच अनौपचारिक बातचीत में भी संयत भाषा का प्रयोग करना चाहिए।''

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram