merry christmas: 25 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है क्रिसमस, जानिए इससे जुड़ी बातें...
कड़ाके की सर्दी के बीच बच्चों को अपने तोहफों का इंतजार रहता है। क्योंकि उन्हें पता है कि उनका सेंटा आएगा और उनके लिए खूबसूरत तोहफे लागए। आखिर क्रिसमस के दिन एक बुजुर्ग शख्स क्यों तोहफे बांटता है या 25 दिसंबर के दिन ही इस त्योहार को क्यों मनाते हैं? ऐसे कई सवाल हैं, जो आपको परेशान करते होंगे। तो आइए जानिए इस त्योहार से जुड़ी कुछ खास बातें।
क्यों मनाया जाता है क्रिसमस?
क्रिसमस, जीजस क्रिस्ट (Jesus Christ) के जन्म की खुशी में मनाया जाता है, जिन्हें भगवान का बेटा (Son Of God) भी कहा जाता है। क्राइस्ट से ही बना है ‘क्रिसमस’। हालाकि बाइबल (ईसाईयों का पवित्र ग्रंथ) में जीसस क्राइस्ट के जन्म तारीख का कोई जिक्र नहीं किया गया । लेकिन हर वर्ष 25 दिसंबर के दिन को उनके बर्थडे के रूप में मनाया जाता है।
सबसे पहले यहां मनाया गया क्रिसमस!
माना जाता है कि 336 ई.पूर्व में रोम के पहले ईसाई सम्राट के समय में 25 दिसंबर के दिन सबसे पहले क्रिसमस मनाया गया। कुछ वर्षों बाद पोप जुलियस ने ऑफिशियली रूप से जीसस क्राइस्ट का जन्मदिवस 25 दिसंबर के दिन मनाने का ऐलान कर दिया।
कैसे हुई क्रिसमस ट्री की शुरुआत?
आज से हजारों वर्ष पूर्व उत्तरी यूरोप में क्रिसमस ट्री की शुरुआत हुई थी। उस समय पर लोग चेरी के पेड़ की टहनियों को भी क्रिसमस के दौरान सजाते थे। उस वक्त के बाद से क्रिसमस ट्री का चलन बढ़ता गया। अब तो हर व्यक्ति क्रिसमस ट्री लाता है और उसे चॉकलेट्स, खिलौनों, लाइट्स और तहफों से सजाता है।
ऐसे शुरू हुआ सीक्रेट गिफ्ट का खेल
इस विषय पर ऐसी कहानी है कि चौथी शताब्दी में एशिया माइनर की एक जगह मायरा (अब तुर्की) में सेंट निकोलस नाम का शख्स रहता था, जो बेहद अमीर था। लेकिन बचपन से ही उसके शख्स के माता-पिता नहीं थे। इसलिए वो हमेशा गरीबों की मदद करता था, पर छुपके। मतलब, वो उन्हें सीक्रेट गिफ्ट देकर खुश करने की कोशिश करता था।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review