Pepar leak: गुजरात में पेपर लीक होने से जूनियर क्लर्क की परीक्षा रद्द, अब तक 15 लोगों की हुई गिरफ्तारी
Gujarat Junior Clerk Exam Cancelled: गुजरात में पेपर लीक होने से 29 जनवरी यानी आज आयोजित होने वाली जूनियर क्लर्क (Junior Clerk) भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया गया है।यह फैसला गुजरात पंचायत सर्विस सेलेक्शन बोर्ड की तरफ से लिया गया है, इस मामले में गुजरात एटीएस की जांच भी शुरू हो गई है। जिसमें अब तक 15 लोगों को गिरफ्तारी भी हो चुकी है।
गुजरात एटीएस ने बताई गई जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों में से पांच गुजरात के ही रहने वाले हैं। वहीं हैदराबाद, उड़ीसा, मद्रास में एटीएस की जांच जारी है. जल्द ही मामले में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
देर रात एक युवक को किया था गिरफ्तार
वडोदरा पुलिस को देर रात एक युवक के पास से पेपर की कॉपी मिली थी, पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आज यानी 29 जनवरी को सुबह 11 बजे से परीक्षा होनी थी, सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों पर नहीं जाने की सूचना दे दी गई है। अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि दोबारा परीक्षा कब कराई जाएंगी। पेपर रद्द होने की वजह से कुल नौ लाख 53 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों की मेहनत पर पानी फिर गया है।
995 परीक्षा केंद्रों पर होनी थी इस समय पर होनी थी परीक्षा
कोरोना के बाद बड़े पैमाने पर प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन की तैयारी की गई थी, यह परीक्षा सुबह 11 से 12 बजे के बीच होनी थी
प्रदेश भर से 9 लाख 53 हजार 723 परीक्षार्थी अपनी किस्मत का फैसला करने वाले थे। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब साढ़े सात हजार पुलिसकर्मियों को परीक्षा में उपस्थित रहने की व्यवस्था की गई थी।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review