बैंक से मिलने वाले ब्याज पर देवबंद के इस मौलाना का बड़ा बयान

बैंक से मिलने वाले ब्याज पर देवबंद के इस मौलाना का बड़ा बयान

Deoband - देवबंद के मदरसा जामिया हुसैन अहमद मदनी के मोहतमिम मुफ्ती असद कासमी का कहना है कि मुसलमान के लिए इस्लाम में बैंक का बैंक लेने की सख्त मनाही है। मुसलमान बैंक के अंदर सेविंग एकाउंट खुलवाते हैं। खाते में जमा रुपयों पर बैंक की ओर से जो ब्याज दिया जाता है। उसे नहीं लेना चाहिए, अगर लेते भी हैं तो उसे जरूरतमंदों पर खर्च करना चाहिए। बैंक से मिलने वाले ब्याज को अपने ऊपर खर्च करना हराम है। उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म में ब्याज जायज नहीं है। मुसलमानों को ब्याज लेने की सख्त मनाही है।

बैंक से मिलने वाला ब्याज इस्लाम में हराम है - मुफ्ती असद क़ासमी 

मुफ्ती असद कासमी ने कहा  बैंक से जो ब्याज मिलता है, मुसलमानों को इसे लेना सही है या नहीं है, इस सिलसिले में इस्लाम शरीयत, कुरान व हदीस कहते हैं कि जो पैसा हमने बैंक के अंदर जमा किया है, हम सिर्फ उसी के मालिक हैं। हम सिर्फ उसी को ले सकते हैं। ब्याज का पैसा हराम का पैसा होता है। हराम के पैसे के ऊपर सवाब की नीयत करना या उम्मीद करना गलत है।
मुफ्ती असद कासमी का कहना है कि उस पैसे को जरूरतमंद पर खर्च करना चाहिए। इसमें सवाब (पुण्य ) की नीयत नहीं होती। 

मुसलमानो को बीमा नही कराना चाहिए - मुफ्ती असद क़ासमी 

मुफ्ती असद कासमी ने बताया कोई अपनी जान का बीमा करा लेता है, सोचता है कि अगर मैं मर गया तो मेरे मरने के बाद परिवार वालों को इतना पैसा मिलेगा। इस तरीके का बीमा कराना जायज नहीं है। इसको बिल्कुल नहीं कराना चाहिए। यह जान अल्लाह की अमानत है। बीमा कराने के बाद अपनी जान को बेच देना है। जान का अल्लाह मालिक है और उसे हम बेच देते हैं। यह बिल्कुल सही नहीं है। इसलिए बीमा बिल्कुल नहीं कराना चाहिए। अपनी जान का या किसी और चीज का नहीं कराना चाहिए।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram