PGT Teachers Recruitment 2022: JSSC में निकली पीजीटी टीचर्स के भर्ती, इतनी होगी सैलरी
JSSC Recruitment 2022: अगर आप भी बनना चाहते हैं अध्यापक तो आपके लिए सुनहरा अवसर है। झारखंड स्टाफ सलेक्शन कमीशन (JSSC) ने पीजीटी टीचर्स के भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार झारखंड स्टाफ सलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पीजीटी के कुल 3120 पदों के लिए 7 अक्टूबर तक आवेदन मांगे गए हैं। 13 से 15 अक्टूबर 2022 तक आवेदन में करेक्शन कर सकते हैं।
कुल पद- 3,120
पीजीटी टीचर रेगुलर - 2855 पद
पीजीटी टीचर बैकलॉग - 265 पद
उम्र सीमा
इन पदों के लिए 21 वर्ष से 40 वर्ष तक के लोग आवेदन कर सकते हैं। ध्यान दें कि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट भी दी जाएगी।
शैक्षिक योग्यता
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान से संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री होनी आवश्यक है और साथ ही बी.एड परीक्षा पास होना भी जरूरी है।
सैलरी
चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 47,600 रुपये - 1,51100 रुपये तक सैलरी दी जाएंगी।
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को दो चरणों से होकर गुजरना होगा। पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी जिसमें सामान्य ज्ञान और हिंदी भाषा से प्रश्न पूछे जाएंगे। जबकि दूसरे चरण में संबंधित विषय का टेस्ट लिया जाएगा।
आवेदन शुल्क
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये एप्लीकेशन फीस के रूप में देने होंगे वहीं आरक्षित वर्ग यानी अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को फीस के रूप में मात्र 50 रुपये देने होंगे।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review