कोहरे में भीषण हादसा—मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर 7 बसें और 3 कारें टकराईं, 4 जिंदा जले, 14 की मौत150 घायल
अपडेट न्यूज - मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे की ताज़ा जानकारी के अनुसार, घने कोहरे के कारण हुए इस मल्टी-व्हीकल टकराव में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। हादसे में कई बसें और कारें आपस में टकराने के बाद आग की चपेट में आ गईं, जिससे कुछ लोग बाहर नहीं निकल सके। करीब 70 से 100 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनका मथुरा और आगरा के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। आग की तीव्रता के कारण कुछ शवों की पहचान मुश्किल हो रही है और प्रशासन डीएनए जांच की तैयारी में जुटा है। राहत और बचाव कार्य पूरा कर लिया गया है, एक्सप्रेस-वे पर जले और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात धीरे-धीरे बहाल किया जा रहा है। प्रशासन ने हादसे की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं और कोहरे को देखते हुए एक्सप्रेस-वे पर अतिरिक्त सतर्कता के निर्देश जारी किए गए हैं।
मथुरा | भारतीय वाणी
उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार तड़के यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। घने कोहरे के कारण एक के बाद एक 7 बसें और 3 कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी भयावह थी कि कई वाहन आग की चपेट में आ गए। इस दर्दनाक हादसे में 14 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि करीब 150 से अधिक यात्रियों को घायल अवस्था में अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
कोहरे ने बिगाड़ी दृश्यता, हुआ बड़ा हादसा
हादसा सुबह करीब 4 बजे थाना बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 127 के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोहरा इतना घना था कि सामने चल रहे या खड़े वाहन नजर नहीं आ रहे थे। अचानक एक बस के ब्रेक लगते ही पीछे से आ रही गाड़ियां संतुलन नहीं बना सकीं और एक के बाद एक आपस में टकराती चली गईं।
टक्कर के बाद लगी आग, मची अफरा-तफरी
टक्कर के कुछ ही सेकेंड बाद कई वाहनों में आग लग गई। आग की लपटें और तेज धमाकों की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद यात्रियों में भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए वाहनों से बाहर निकलने लगे, वहीं कुछ यात्री आग में फंसे रह गए।
प्रशासन और राहत एजेंसियों ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही जिला अधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस, फायर ब्रिगेड, एनएचएआई और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रेस्क्यू टीमों ने घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया।
20 एंबुलेंस से 150 घायलों को भेजा गया अस्पताल
करीब 20 एंबुलेंस की मदद से घायलों को मथुरा और आगरा के विभिन्न अस्पतालों में पहुंचाया गया। एंबुलेंस कर्मी अमित कुमार ने बताया कि घायलों की संख्या काफी अधिक है और सटीक आंकड़ा जुटाने का काम जारी है।
यातायात प्रभावित, जांच में जुटा प्रशासन
फिलहाल यमुना एक्सप्रेस-वे पर यातायात को आंशिक रूप से रोक दिया गया है। प्रशासन ने वाहन चालकों से कोहरे के दौरान धीमी गति से वाहन चलाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review