सिद्धू मूसेवाला के पिता बोले- सब सरकार, बड़े पुलिस अधिकारी और राजनेताओं की मिलीभगत
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि उनका सरकार से भरोसा उठ चुका है, यदि बेटे के कत्ल का इंसाफ न मिला तो वे अपने बेटे के खुन से सने कपड़े पहनकर अदालत व लोगों के बीच जाएंगे ताकि उनके बेटे को इंसाफ मिल सके। बलकौर सिंह रविवार को गांव मूसा में सिद्धू के प्रशंसकों को संबोधित कर रहे थे।
बता दें कि सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने अब एक ऐसा कुर्ता पजामा सिलाई करवाया हैं। जिसके ऊपर सिद्धू को कत्ल किए जाने वाले स्थान और उसकी हवेली की तस्वीरे छपी हुई है और इसके साथ ही जस्टिस फॉर सिद्धू मूसेवाला लिखा हुआ है। इस कुर्ते पर सिद्धू मूसेवाला का जन्म साल 1993 और 29 2022 भी अंकित हैं, जिस दिन उसकी गांव जवाहरके में हत्या हुई थी।
रविवार को देश विदेश से सिद्धू मूसेवाला के प्रशंसक गांव मूसा पहुंचकर सिद्धू के माता पिता से दुख साझा करते हैं और सिद्धू के लिए इंसाफ की मांग करते हैं। पिता बलकौर सिंह ने कहा कि वे लगातार इंसाफ की मांग रहे हैं और पंजाब के 92 में से एक ही विधायक सही बात करता है तो पूर्व पुलिस अधिकारी हैं। जिसने एक गैंगस्टर पार्टी में गए पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आवाज उठाई है।
उन्होंने कहा कि इंसाफ कहां है, आज भी शरेआम गैंगस्टर अदालत में पेशी भुगतने के लिए ब्लैक कलर की एनक लगाकर पहुंचते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि करोड़ों रुपये की हेरोइन के मामले में पेशी भुगतने के लिए लारेंस को वीडियो में आप ने भी देखा होगा कि किस प्रकार वह ब्लैक कलर की एनक और ब्रांडेड कपड़े पहनकर पहुंचता हैं।
उन्होंने कहा कि यह सब सरकार, बड़े पुलिस अधिकारी औरा राजनेताओं की मिलीभगत है। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े पुलिस अधिकारियों ने गैंगस्टरों से पैसा लेकर अपने बच्चों को विदेश सेटल किया हुआ है। उन्होंने सरकार पर सवाल उठाते कहा कि जब मेरा बेटा हथियारों पर कोई गीत गाता था तो उसके खिलाफ फोरन मुकदमा दर्ज किया जाता था, लेकिन आज कुछ गायक गैंगस्टरों को प्रमोट करने के लिए हथियारों वाले गीत गा रहे हैं, फिर उन पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review