Ayodhya : अब राम मंदिर भी राम भरोसे, मुख्य पुजारी ने खोली पोल !
- पहली ही बारिश में टपकने लगी मंदिर की छत
अयोध्या। देश में बीते कुछ समय से नव निर्मित राम मंदिर देश के लोगों के लिए अध्यात्म का केंद्र बना हुआ है। अब इससे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है जिसे सुनकर किसी भी देशवासी को अच्छा नहीं लगेगा। पहली बारिश में ही रामलला के मंदिर की छत टपकने लगी है।
मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि पुजारी ने कहा है कि जहां रामलला विराजमान है, वहां पहली ही बारिश में पानी चूने लगा है। उन्होंने कहा है कि इसकी जांच होनी चाहिए। आपको बता दें कि 22 जनवरी को भव्य तरीके से राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। अभी इसे 6 महीने भी नहीं हुआ कि मंदिर को लेकर शिकायतों का दौर शुरू हो गया है।
समस्या का जल्द हो समाधान : आचार्य सत्येंद्र दास
मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा है कि जो राम मंदिर बना है, उससे पानी निकलने का कोई रास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि ऊपर से बारिश के इस मौसम में पानी चूने लगा है। उन्होंने कहा कि ये समस्या बहुत बड़ी है, सबसे पहले इस समस्या का समाधान होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने राम मंदिर के पूर्ण निर्माण पर कहा कि अगर ऐसे कहा जा रहा है कि मंदिर का पूरा निर्माण कार्य 2025 में पूरा हो जाएगा तो ये अच्छी बात है, लेकिन ऐसे अंसभव है। अभी मंदिर में बहुत कुछ बनाने के लिए बाकी है।
देश-दुनिया के रामभक्तों के पैसे से बन रहा मंदिर
बता दें कि 70 एकड़ में फैले इस राममंदिर का पूर्ण निर्माण इस साल के अंत तक होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स की मानें तो रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन तक मंदिर बनाने में 1100 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं। कहा जा रहा था कि काम पूरा करने के लिए 300 करोड़ की और जरूरत पड़ेगी। ये सारा पैसा रामभक्तों ने देश भर से दिया है, दुनिया भर से दिया है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review