इस दिन लगेगा साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशियों के लिए है अशुभ
सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है तब चांद के पीछे सूर्य का बिंब कुछ समय के लिए पूरी तरह से ढक जाता है। इस प्रक्रिया को ही सूर्य ग्रहण लगना कहते है। पृथ्वी और सूर्य के बीच में चांद के आ जाने से पृथ्वी पर रोशनी नहीं पहुच पाती है जिसके कारण कुछ समय के लिए पृथ्वी का कुछ सतह दिन के उजाले में ही अंधेरा दिखने लगता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी जब एक सीधी रेखा में आ जाते हैं, तब सूर्य ग्रहण लगता है। सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या के दौरान ही लगता है।
इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल, 2023 गुरुवार के दिन लगेगा। इस सूर्य ग्रहण का समय सुबह 7 बजकर 4 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट बताया जा रहा है। हालांकि, भारत में यह सूर्य ग्रहण नजर नहीं आएगा। इस सूर्य ग्रहण में सूतक काल भी बताया जा रहा है जोकि सूर्य ग्रहण से पहले ही शुरू हो जाएगा और जिसका समय 12 घंटों का होगा। सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, जिसके चलते भारत में सूतक काल भी नहीं लगेगा। सूर्य ग्रहण का असर जहां पड़ने वाला है उनमें ऑस्ट्रेलिया, फिलीपिंस, न्यूजीलैंड और दक्षिण महासागर शामिल हैं।
ज्योतिषनुसार इस साल लगने वाला पहला सूर्य ग्रहण कुछ राशियों (Zodiac Signs) को प्रभावित कर सकता है। सूर्य देव इस दिन अपनी उच्च राशि मेष राशि में होंगे। मेष राशि पर ही सूर्य ग्रहण का विशिष्ट प्रभाव माना जा रहा है। इस राशि के लोगों के करियर में उलझन की स्थिति पैदा हो सकती है। साथ ही, सूर्य ग्रहण का इस राशि के जातकों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। सिंह राशि पर भी सूर्य ग्रहण का प्रभाव पड़ सकता है। शिक्षा और करियर के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। साथ ही, बनता हुआ काम अटकने के संकेत हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review