इस बंदे पर किस्मत मेहरबान, दो बार जीत चुका दो-दो करोड़

इस बंदे पर किस्मत मेहरबान, दो बार जीत चुका दो-दो करोड़

ऑनलाइन फैंटसी गेम से करोड़पति बने गगरेट के कॉफी हाउस के वेटर पर किस्मत एक बार फिर से मेहरबान हुई है। इस बार वेटर ने एक और ऑनलाइन फैंटसी गेम में दो करोड़ दस लाख रुपये जीते हैं। यही वेटर एक बार डेढ़ लाख तो एक बार 12 लाख रुपये की राशि भी जीत चुका है। जो कोई भी इस वेटर के किस्से सुन रहा है वह दांतों तले उंगली दबाने को विवश हो रहा है।

कुछ लोग तो कॉफी हाउस को ही लक्की मान रहे हैं और कई लोग कॉफी हाउस के संचालकों से ही उन्हें अपने यहां नौकरी पर रख लेने की भी गुहार लगा रहे हैं। देश में चल रहे आईपीएल के साथ ऐसी कई एप भी लोगों को अपनी टीम चुनकर खेलने का मौका दे रही हैं। गगरेट के कॉफी हाउस में वेटर की नौकरी करने वाला मदईपुर, जिला गोंडा, उत्तरप्रदेश निवासी राजेश कुमार पिछले काफी समय से कॉफी हाउस के संचालकों के पास रह रहा है।

उसने भी ऑनलाइन फैंटसी गेम के बारे में किसी से सुना और अपने मोबाइल पर एप डाउनलोड कर खेलने लगा। हालांकि काफी बार खेलने के बाद उसकी किस्मत कुछ चमकी तो उसने डेढ़ लाख रुपये जीते लेकिन, इसके बाद मां लक्ष्मी उस पर ऐसी मेहरबान हुईं कि उसने पहले दो करोड़ रुपये, इसके बाद 12 लाख रुपये और अब दो करोड़ 10 लाख रुपये जीत लिए हैं।

जो भी राजेश के बारे में सुन रहा है वह उसकी किस्मत को जरूर दाद दे रहा है। राजेश ने बताया कि उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वह एक साथ इतनी दौलत का मालिक बनेगा। राजेश ने कहा कि इस पैसे से वह अपने लिए एक घर बनाएगा और आगे कोई व्यापार करना है या कुछ और यह वह अपने परिजनों के साथ बात करके तय करेगा।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram