कांस्टेबल कटप्पा ने की अंधाधुंध फायरिंग, 5 जवानों की मौत, 6 घायल

कांस्टेबल कटप्पा ने की अंधाधुंध फायरिंग, 5 जवानों की मौत, 6 घायल

पंजाब: पंजाब से एक सनसनीखेज खबर मिली है। अमृतसर के खासा में बीएसएफ मेस में गोली चलने से 5 जवानों की मौत हो गयी है, जबकि 6 घायल बताए जा रहे हैं। बीएसएफ मेस में फायरिंग की खबर से अफरा-तफरी का माहौल है। सभी घायलों को गुरु नानक देव हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बीएसएफ मेस में फायरिंग करने वाले कॉन्स्टेबल की पहचान कटप्पा के रूप में हुई है। हालांकि कटप्पा ने फायरिंग क्यों की, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है। फायरिंग की घटना में जो जवान घायल हुए हैं, उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अमृतसर बीएसएफ मेस फायरिंग की घटना के बाद बीएसएफ अधिकारी ने कहा, यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इस घटना में 6 जवान घायल हो गए हैं, जबकि 5 की मौत हो गई है। घायलों में एक की हालत नाजुक है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram