हाई और लो-ब्लड प्रेशर के लक्षणों में जाने अंतर...
खानपान में गड़बड़ी और गलत जीवनशैली की वजह से कई तरह की बीमारियां हो रही हैं। इनमें से सबसे सामान्य शारीरिक समस्या है ब्लड प्रेशर या रक्तचाप। ब्लड प्रेशर की समस्या में शरीर का रक्त प्रवाह असंतुलित होने लगता है। इसके कारण शरीर और सेहत पर कई प्रभाव पड़ते हैं। ब्लड प्रेशर की स्थिति तब आती है जब हृदय जो कि हमारे शरीर के सभी अंगों में खून को पंप करने का काम करता है, जब तक हार्ट सामान्य तरीके से शरीर के सभी अंगों में खून का प्रवाह करता है उसे सामान्य ब्लड प्रेशर कहा जाता है।
रक्त के सर्कुलेशन में आने वाली समस्याओं को ब्लड प्रेशर की समस्या कहते हैं। ब्लड प्रेशर की बीमारी दो तरह की होती है- एक हाई ब्लड प्रेशर यानी उच्च रक्तचाप और लो ब्लड प्रेशर यानी निम्न रक्तचाप। इसे हाइपरटेंशन और हाइपोटेंशन कहते हैं। हाई और लो ब्लड प्रेशर की बीमारी के लक्षणों को जानकर आप दोनों अंतर को पहचान सकते हैं। इस बीपी के लक्षण के मुताबिक उपचार के बारे में जानें।
हाई बीपी के कारण दिल का दौरा पड़ सकता है।
हाई ब्लड प्रेशर का प्रभाव
उच्च रक्तचाप या हाइपरटेंशन की गंभीर स्थिति है, जिसमें हमारा हृदय शरीर में ठीक ढंग से खून को पंप नहीं कर पाता। इस दिक्कत को समय पर कंट्रोल न किया जाने से दिल का दौरा, स्ट्रोक और किडनी फेलियर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हाई ब्लड प्रेशर की रीडिंग में सिस्टोलिक 130 से 139 mm Hg के बीच और डायास्टोलिक 80 से 90 mm Hg के बीच की होती है।
लो ब्लड प्रेशर का प्रभाव
हाइपोटेंशन या लो ब्लड प्रेशर की स्थिति में हृदय शरीर में औसत मानक से कम खून का प्रवाह करता है। इस बीमारी में मरीज को कई दिक्कतें हो सकती हैं। लो ब्लड प्रेशर की रीडिंग में सिस्टोलिक 90 mm Hg से कम और डायास्टोलिक 60 mm Hg से कम होता है। इंसान के सामान्य बीपी की जांच सिस्टोलिक - 120 mmHg और डायास्टोलिक 80 mm Hg होता है।
हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण
उच्च रक्तचाप की समस्या में विशेष लक्षण दिखाई नहीं देते। इस कारण हाई बीपी का आसानी से पता नहीं चल पाता है। हाई बीपी से ग्रसित लोगों को शुरुआत में सिरदर्द की समस्या लगातार होती है। हाई बीपी की दिक्कत सबसे ज्यादा ठंड के मौसम में बढ़ जाती है। इसमें सिरदर्द, घबराहट और बहुत ज्यादा पसीना आने लगता है। हाइपरटेंशन की स्थिति का सही पता जांच से ही चलता है।
लो ब्लड प्रेशर के लक्षण
निम्न रक्तचाप के लक्षणों को अगर लंबे समय तक नजरअंदाज किया जाए तो इंसान को सदमा हो सकता है। निम्न रक्तचाप के लक्षण जानें-
अत्यधिक थकान
चक्कर आना या बेहोशी
नजर धुंधली होना
मन स्थिर न होना
ठंडी और चिपचिपी त्वचा
त्वचा का पीला पड़ना
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review