दुनिया का पहला सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच, ऐसे काम करता है स्कूटर...
2019 में ही दुनिया के पहले सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर की खूबियों के बारे में बतलाया गया था, वहीं इसे अब ऑटो एक्सपो- 2023 में आधिकारिक तौर पर पेश किया गया है। बता दें कि इस सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर को मुम्बई की कंपनी लिगर मोबिलिटी ने बनाया है, जहां सन 2019 में सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर के प्री प्रोडक्शन प्रोटोटाइप मॉडल को कंपनी की ओर साझा किया गया था। वहीं ऑटो एक्सपो-2023 में यह आधिकारिक तौर पर लॉन्च हुआ है, आईये जानते हैं इसके फीचर्स और इससे जुड़ी सभी जानकारियां।
यह है दुनिया के सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर की खासियत
इसे लिगर मोबिलिटी द्वारा बनाया गया है, जोकि हाल का ही स्टार्टअप है। वहीं यह स्कूटर आने के बाद स्कूटर क्षेत्र में क्रांति आने की संभावना है, वहीं इस स्कूटर की खास बात यह है कि यह सेल्फ बैलेन्स है यानि यह बिना स्टैंड के ही खड़ा हो जायेगा, इसके साथ ही चलाते समय गिरने का खतरा कम होगा।
वहीं यह सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर वॉयस कमांड को भी फॉलो करेगा, जहां आप इसे आवाज देकर कहीं भी पार्क कर सकेंगे। दूसरी ओर देश में अभी तक वॉयस कमांड फीचर वाला कोई भी स्कूटर नहीं आया है, ऐसे में इसकी धूम मच सकती है।
वहीं लिगर मोबिलिटी ने इसे काफी रिसर्च और प्रोटोटाइप करने के बाद दो सालों में बनाया है, इसमें सेल्फ बैलेंसिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। वहीं ऑटो एक्सपो- 2023 में पेश होने के बाद इसकी अन्य खूबियां भी सामने आयेगी।
ऐसे काम करता है सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर
सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर में सेल्फ बैलेंसिंग बोर्ड का उपयोग किया गया है, जिसके फ्रेम्स लगातार एक्टिव रहते हैं, इसके साथ ही इलेक्ट्रिक मोटर और सेंसर जोकि स्पीड और स्कूटर के झुकाव के एंगल्स को सेंस कर लेते हैं। दूसरी ओर इन सेंसरों का इस्तेमाल दोनों पहियों में किया जाता है, जिससे यह सेल्फ बैलेंस होता है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review