प्रेमी युगल की हत्या हुई या फिर खुद लेली जान, फोरेंसिक जांच खोलेगी रहस्य

प्रेमी युगल की हत्या हुई या फिर खुद लेली जान, फोरेंसिक जांच खोलेगी रहस्य

मेरठ : जानी थाना इलाके के गांव पेपला आज में एक बड़ी घटना हो गई । प्रेमिका के घर पर प्रेमिका और प्रेमी की गोली लगने से मौत हो गई । प्रेमिका के सीने में तो प्रेमी की कनपटी पर गोली लगी है । प्रेमी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तो प्रेमिका की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई । 

इस घटना से गांव में मातम पसर गया है । उधर सूचना पर पहुँची पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में तफ्तीश में जुट गई है । हालांकि पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है । ये हत्या है या आत्महत्या इसकी जांच की जा जायेगी । फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात है ।

जानी थाना क्षेत्र के पेपला गांव में प्रेमिका के घर उसका प्रेमी पहुँचा था । युगल को गोली लगने से मौत हुई है। आशंका जताई जा रही है कि ये ऑनर किलिंग है । 
इस वारदात से गांव में सनसनी फैल गई है। SSP मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

बताया जा रहा है कि लड़की के ही घर में एक कमरे में उसके प्रेमी युवक की सीने में गोली लगा शव मिला है जबकि युवती गोली लगने से घायल हो गई है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान युवती की भी मौत हो गई ।
पुलिस को घटनास्थल से एक तमंचा मिला है। युवक के सिर में गोली मारकर हत्या की गई है। बताया गया है कि दोनों की हत्या प्रेम-प्रसंग में की गई है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram