करोड़ों का लोन न चुकाने पर दीवान पब्लिक स्कूल की जमीन पर चला प्रशासन का बुलडोजर

 करोड़ों का लोन न चुकाने पर दीवान पब्लिक स्कूल की जमीन पर चला प्रशासन का बुलडोजर

मेरठ। करोड़ों का लोन न चुकाने पर ब्रहस्पतिवार की दोपहर देना बैंक के अधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ परतापुर क्षेत्र स्थित दीवान पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल में बड़ी कार्यवाही की। अधिकारियों ने स्कूल परिसर में बुलडोजर चलाते हुए करोड़ों की जमीन पर कब्जा कर लिया। उधर, स्कूल के वकील ने इस मामले में कोर्ट जाने की चेतावनी दी है।

दरअसल, ब्रहस्पतिवार की दोपहर नायब तहसीलदार राधेश्याम दिल्ली स्थित देना बैंक के अधिकारियों और फोर्स को लेकर रिठानी स्थित दीवान पब्लिक स्कूल इंटरनेशनल में पहुंचे। जहां उन्होंने स्कूल के पार्क, स्विमिंग पूल, वाहन पार्किंग, मेन ऑफिस, मेन गेट और गार्ड रूम पर बुलडोजर चलाते हुए लगभग 5000 वर्ग मीटर जमीन पर कब्जा ले लिया। इस दौरान स्कूल में मौजूद स्टाफ में हड़कंप मचा रहा।

नायब तहसीलदार राधेश्याम ने बताया कि दीवान परिवार ने 1996 में इस जमीन को मोरगेज रखकर देना बैंक से लोन लिया था, जो अब कई करोड़ रुपए का हो चुका है। लोन न चुकाने पर बैंक ने कानूनी कार्रवाई करते हुए इस जमीन को नीलाम कर दिया। मगर, कई सालों से स्कूल के संचालक इस जमीन पर कब्जा नहीं दे रहे थे। जिसके चलते कोर्ट के निर्देश पर बैंक को जमीन पर कब्जा दिलाया गया है। वहीं, स्कूल के वकील ने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन ने मनमानी करते हुए स्कूल में तोड़फोड़ करते हुए कब्जा लिया है। जबकि उन्हें आज तक बैंक और प्रशासन का कोई नोटिस नहीं मिला है। स्कूल के वकील ने इस मामले में कोर्ट में जाने की बात कही है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram