उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेज में रैगिंग, छात्रों का मुंडवाया सिर…

उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेज में रैगिंग, छात्रों का मुंडवाया सिर…

हल्द्वानी : उत्तराखंड में रैगिंग का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मामला मेडिकल कॉलेज का है जहां छात्रों का सिर मुंंडवा कर और उनकी पीठ में बैग लादकर कॉलेज में घुमाया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वारल हो रहा है।

बता देें कि मामला हल्द्वानी के राजकीय मेडिकल कॉलेज का है जहां कुछ छात्र सिर मुंडाकर कतार से कैंपस की सड़कों पर गुजरते नजर आ रहे हैं। उनकी पीठ पर बैग लदे हुए हैं। इतना ही नहीं बाकायदा उनके पीछे एक सुरक्षा गार्ड भी चल रहा है।इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं जब इस बारे में कॉलेज प्रबंधन से सवाल किया गया तो उनका कहना है कि उसके पास रैगिंग की कोई शिकायत नहीं आयी है।

मिली जानकारी के अनुसार वीडियो शुक्रवार का मेडिकल कॉलेज परिसर का है । दावा किया जा रहा है कि 27 से ज्यादा छात्रों का सिर मुंडवाया गया और फिर उन्हें एक कतार में खड़ा कर कॉलेज में घुमाया। सभी छात्र सिर झुकाए हुए चल रहे थे। इनमें से कुछ छात्र एप्रन पहने हुए थे और पीठ पर बैग लादकर चल रहे थे।

जानकारी मिली है कि ये सभी छात्र एमबीबीएस के फस्ट ईयर के हैं। खबर है कि प्रथम वर्ष के सभी स्टूडेंट्स को बाल कटवाने के निर्देश इनके सीनियरों ने दिए हैं। ये छात्र सीनियर साथियों के आदेश का पालन कर रहे हैं। रैगिंग के मामले से हड़कंप मचा हुआ है लेकिन कॉलेज प्रबंधन बेखबर है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram