Navratri 2022: कल से शुरू हो रही नवरात्रि, जाने मां शैलपुत्री की पूजा का विधान
Navratri 2022 1st Day Maa shailputri Puja: कल यानी 26 सितंबर से नवरात्रि (Shardiya Navratri 2022 date) आरंभ हो जाएगी। नौ दिनों तक चलने वाली इस नवरात्रि की मान्यता है कि नौ दिन तक देवी दुर्गा के 9 रूपों की पूजा करने से अलग-अलग विशेष लाभ मिलते हैं। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन यानी कि अश्विन प्रतिपदा तिथि पर माता शैलपुत्री (Maa shailputri) की पूजा का विधान बताया गया है।
मां शैलपुत्री हैं कौन ? (Who is Maa shailputri)
Read More.उत्तराखंड: ऋषिकेश रिजॉर्ट मामले में नया खुलासा, पुलिस को मिला अंकिता का शव
माना जाता है कि मां शैलपुत्री पर्वतराज हिमालय की संतान है, और शैल अर्थात अडिग दृढ़ता का प्रतीक है। मां शैलपुत्री के और भी नाम जैसे वृषोरूढ़ा, सती, हेमवती, उमा से जाना जाता हैं। घोर तपस्या में लीन रहने वाली मां शैलपुत्री सभी पशु-पक्षियों, जीव की रक्षक मानी जाती हैं। माता दुर्गा के इस प्रथम स्वरूप देवी के दाएं हाथ में त्रिशूल और साथ में इनके बाएं हाथ में कमल सुशोभित है।
नवरात्रि 2022 प्रथम दिन की पूजा विधि (Shardiya Navratri First Day Maa Shailputri Puja vidhi)
मां शैलपुत्री की पूजा में सफेद रंग की वस्तुओं का ही प्रयोग करें।
पूर्व या उत्तर दिशा में मुख करके पूजा की लाल कपड़ा बिछा चौकी पर मां दुर्गा की तस्वीर स्थापित करें।
मां को कुमकुम, सफेद चंदन, हल्दी, अक्षत, सिंदूर, पान, सुपारी, लौंग, नारियल सहित 16 श्रृंगार का सामान अर्पित करें।
और इसके बाद मां शैलपुत्री के मंत्रों का 108 बार का जाप करें।

मां शैलपुत्री का पूजा मंत्र (Maa Shailputri Puja Mantra)
ओम देवी शैलपुत्र्यै नमः
ये है मां शैलपुत्री का ध्यान मंत्र (Maa Shailputri Prayer Mantra)
वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।
वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review