मेरठ के बड़े बिल्डर के यहां आईटी का छापा, मचा हड़कंप
- विश्वकर्मा बिल्डर्स के 3 पार्टनर्स के यहां हुई कार्रवाई
मेरठ। शहर में बड़े उद्योगपति और भाजपा नेताओं के घर आयकर टीम ने छापेमारी की है। टीपीनगर थानाक्षेत्र में सुबह-सुबह मेरठ आयकर विभाग की टीम विश्वकर्मा बिल्डर्स के यहां पहुंची है। टीम ने विश्वकर्मा बिल्डर्स के तीनों पार्टनर कमल ठाकुर, प्रदीप गुप्ता उर्फ पिंकी और संजय जैन के यहां छापा मारा गया है। टीम अभी कार्रवाई में जुटी है। वहीं आयकर विभाग की छापेमारी से शहर भर में हड़कंप मच गया है।
कमल ठाकुर ने न्यू शंभू नगर कॉलोनी और उत्तर प्रदेश का पहला प्राइवेट इंडस्ट्रियल एस्टेट विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एस्टेट का निर्माण किया। अब इंडस्ट्रियल एस्टेट का विस्तार कार्य भी किया जा रहा है।
आयकर की टीम ने मेरठ मॉल, न्यू शंभू नगर सहित तीन अन्य ठिकानों पर जांच शुरू कर दी है। टीम में मेरठ के अधिकारियों के अलावा गाजियाबाद नोएडा के अधिकारी भी शामिल है।
आयकर विभाग की छापेमारी की खबर सुनते ही भाजपा समर्थक बिल्डर के मकान पर पहुंच गए। टीपी नगर थाना क्षेत्र के न्यू शंभू नगर में इनकम टैक्स की कार्रवाई के दाैरान मकान के बाहर हंगामा कर दिया और कुछ समर्थकों ने कूदकर मकान के भीतर जाने का प्रयास भी किया। बता दें कि कार्रवाई के दाैरान माैके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है।
छापेमारी की खबर सुनते ही पहुंचे समर्थक
इनकम टैक्स की टीम कई गाड़ियों में सवार होकर यहां पहुंची है। यहां भाजपा नेता के आलीशान मकान में कार्रवाई जारी है। वहीं भाजपा नेता के समर्थक बाहर हंगाम करने में लगे हैं। उन्होंनें बाहर तैनात फोर्स से कहा कि किसी अधिकारी को बुला दें हमें बात करनी है। हालांकि किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review