इमरान खान के घर पहुंची लाहौर पुलिस, दरवाजा तोड़ किया लाठीचार्ज
आज यानी शनिवार को पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान तोशखाना मामले में इस्लामाबाद की एक लोउर अदालत में पेश होने वाले हैं. लेकिन पेशी के लिए घर से निकलते ही उनके घर पर पुलिस दरवाजा तोड़ कर घुस गई और लाठी चार्ज कर दिया है.
अपने घर पर हुई इस पुलिसिया कार्रवाई की जानकारी इमरान ने खुद ट्वीट करके दी. इमरान ने कहा, मेरे पेशी में आने के बीच पंजाब पुलिस ने जमान पार्क में मेरे घर पर हमला कर दिया है, मैं वहां नहीं हूं और बुशरा बेगम घर पर अकेली हैं. ये किस कानून के तहत ऐसा कर रहे हैं?
तोशखाना मामले में पहले भी पुलिस इमरान को गिरफ्तार करने की कोशिश कर चुकी है लेकिन असफल रही. पुलिस की असफलता के पीछे इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ है. हालांकि अब पुलिस की कार्रवाई के बाद उनकी आगे की रणनीति क्या होगी इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है, इमरान पर कार्रवाई के बाद हालात और बिगड़ सकते हैं. क्योंकि पीटीआई ने कहा था, इमरान हमारे लिए रेड लाइन है.
इससे पहले इमरान खान ने खुद अपने ऊपर लगे आरोपों को बदले की राजनीति से प्रेरित बताया था. उन्होंने कहा था, उनके प्रतिद्वंदी उनकी आवाज को दबा देना चाहते हैं, लेकिन पाकिस्तान की आवाम यह सुनिश्चित करेगी कि उनके साथ ऐसा कुछ भी नहीं होगा.
अदालत के अंदर इमरान को अपने साथ केवल 6 पार्टी नेताओं को ले जाने की ही इजाजत दी गई है. दोनों पक्ष के वकीलों और इमरान खान के साथ जाने वाले लोगों के सिवा बाहरी किसी व्यक्ति को अदालत परिसर में जाने की इजाजत नहीं है. पुलिस इमरान और उनके समर्थकों की भीड़ और साथ आने वाले वाहनों को पहले ही काफी दूरी पर रोकने के मूड में है.
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review