Ghaziabad: वाहन चोरी में वांटेड सीबीआई का हेड कांस्टेबल जेल गया
- गाजियाबाद में 12 साल से चल रहा था वांछित, अब कोर्ट ने भेजा जेल
- क्रिमिनल रिकॉर्ड छिपाकर नौकरी पाने का भी आरोप
गाजियाबाद। वाहन चोरी के मामले में 12 साल से वांटेड चल रहे सीबीआई हेड कांस्टेबल साजिद ने गाजियाबाद कोर्ट में गुरुवार को सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने उसे 14 दिन न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक साल 2002 में थाना साहिबाबाद पुलिस ने एक व्यक्ति को चोरी की गाड़ी सहित पकड़ा। इसके बाद पुलिस ने साजिद नामक व्यक्ति के घर पसौंडा गांव में छापा मारा और वहां से इसके भाई को भी हिरासत में लिया। दोनों भाई उस वक्त जेल गए। कुछ ही दिनों में जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद साजिद ने आपराधिक इतिहास छिपाते हुए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में नौकरी पा ली। इसके बाद वो डेप्युटेशन पर सीबीआई में आ गया।
पुलिस रिकार्ड के मुताबिक साजिद पर चोरी के कुल चर मुकदमे दिल्ली, बागपत, मेरठ और गाजियाबाद में दर्ज हैं। मुकदमों में कोर्ट में पेश नहीं होने पर कई अदालतों ने उसके गैर जमानती वारंट जारी कर दिए। वो लगातार साल-2002 से ही गैरहाजिर चल रहा था। पुलिस के पास साजिद के चार घरों के एड्रेस थे। पुलिस को भी नहीं पता था कि वो सीबीआई में नौकरी कर रहा है। इसलिए हर बाद साजिद के चारों घरों पर कोर्ट का वारंट जाता, लेकिन वो हाथ नहीं आता। इस तरह 12 साल बीत गए।
अब कुछ दिनों पहले गाजियाबाद पुलिस को जानकारी हुई कि साजिद CBI में बतौर हेड कांस्टेबल दिल्ली के आरकेपुरम में तैनात है। इसके बाद गाजियाबाद की एसीजेएम-5 अदालत ने साजिद का गैर जमानती वारंट जारी किया। साजिद ने गुरुवार को अदालत में पहुंचकर सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review