पाकिस्तानी में सबसे ज्यादा कमाने वाली फ़िल्म द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' भारत में रिलीज होगी

पाकिस्तानी में सबसे ज्यादा कमाने वाली  फ़िल्म द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट

पाकिस्तानी फिल्म ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' (The Legend Of Maula Jatt) को अब भारत में भी रिलीज करने की तैयारी कर दी गई है। यह फिल्म पाकिस्तान की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है और दुनियाभर में तारीफें बटोर चुकी है। फिल्म ने पाकिस्तान और उससे लगते देशों के साथ ही पूरी दुनिया में रिकॉर्ड कमाई की है। इस फिल्म की सफलता को देखते हुए अब इसे भारत में भी रिलीज करने की घोषणा कर दी गई है। फिल्म में फवाद खान और माहिरा खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। फवाद खान की भारत में काफी फैन फॉलोइंग है, इसलिए भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए अब इसे यहां भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म की तारीफ करण जौहर जैसे नामी फिल्म मेकर और डायरेक्टर भी पहले ही कर चुके हैं। 

The Legend Of Maula Jatt को पाकिस्तान में 13 अक्टूबर को रिलीज किया गया था। पाकिस्तान में अब तक यह 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। फिल्म जाहिर तौर पर पाकिस्तानी सिनेमा के लिए मील का पत्थर साबित हुई है। अब खबर है कि इस फिल्म को भारत में 23 दिसंबर को रिलीज किए जाने की तैयारी चल रही है। हालांकि, अभी तक इस बारे में मेकर्स की ओर से अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में फिल्म को रिलीज करने की बात अगर सही है तो तीन साल बाद भारत मे कोई पाकिस्तानी मूल की फ़िल्म रिलीज होगी

 की फिल्में दोनों ही देशों में रिलीज नहीं की जा रही हैं। फिल्म को जी स्टूडियो रिलीज करने की कोशिश कर रहा है, ऐसा कहा गया है। 

द लैजेंड ऑफ मौला जट्ट की कहानी

फिल्म में 50 के दशक की 'गंडासा' पर आधारित है । मौला जट्ट नाम के आदमी की कहानी, जिसमें उसके साथ बहुत कुछ गलत होता है और फिर वो उसके लिए बदला लेता है। उसके बाद मौला जट्ट नाम के किरदार पर ही एक फिल्म 1974 में आई। इस फिल्म का नाम 'वहशी जट्ट' था। मौला इसमें भी अपने पिता की हत्या का बदला लेता हुआ दिखाया गया। वहशी जट्ट काफी सफल फिल्म रही और इसने इस किरदार पर भविष्य की फिल्मों की नींव भी रख दी। उसके बाद 1979 में 'मौला जट्ट' आई जो बॉक्स ऑफिस पर लगभग 3 साल तक अपना जलवा दिखाती रही। फिर 2013 में 'वार' आई जिसने गंडासा के इस्तेमाल को नए अंदाज में पेश किया और फिल्म सुपरहिट हो गई। उसके बाद वार के ही डायरेक्टर की नई प्रस्तुति 'द लैजेंड ऑफ मौला जट्ट' है, जो कि एक बदले की ही कहानी है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram