लखनऊ में राष्ट्रीय परशुराम परिषद की बड़ी बैठक, 2027 से पहले 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य – सुनील भराला

लखनऊ में राष्ट्रीय परशुराम परिषद की बड़ी बैठक, 2027 से पहले 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य – सुनील भराला

एसआईआर में राष्ट्रीय परशुराम परिषद के सभी सदस्य एकजुट होकर जुटे – सुनील भराला

दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में संगठन विस्तार, रथ यात्रा और 50 लाख सदस्य लक्ष्य का ऐलान

लखनऊ, उत्तर प्रदेश।
राष्ट्रीय परशुराम परिषद की दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी बैठक उत्तर प्रदेश में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार, भावी रणनीति, सदस्यता अभियान और सामाजिक सरोकारों को लेकर गहन मंथन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के (नि.) पूर्व राज्य मंत्री द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री संगठन, सह-महामंत्री, धर्म प्रकोष्ठ संयोजक, मीडिया प्रभारी समेत प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। संचालन प्रदेश सह-महामंत्री आशीष शुक्ला ने किया।

संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान

अपने सशक्त संबोधन में पंडित सुनील भराला ने कहा कि राष्ट्रीय परशुराम परिषद से देशभर में 8 लाख से अधिक सक्रिय सदस्य जुड़े हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब समय आलोचना का नहीं, बल्कि समाज और संगठन के लिए ठोस कार्य करने का है। युवाओं को आगे लाने, उन्हें जिम्मेदारी देने और नेतृत्व के अवसर देने पर विशेष जोर दिया गया।

उन्होंने कहा कि हाल के आंदोलनों ने साबित किया है कि जब संगठन एकजुट होता है, तो उसकी आवाज़ सांसदों, विधायकों और शीर्ष स्तर तक पहुंचती है। पद से अधिक महत्वपूर्ण लक्ष्य की प्राप्ति के लिए किया गया कार्य है।

भगवान परशुराम सम्पूर्ण सनातन समाज के आराध्य

पंडित सुनील भराला ने कहा कि भगवान परशुराम किसी एक वर्ग के नहीं, बल्कि सम्पूर्ण सनातन और हिंदू समाज के आराध्य हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि सनातन संस्कृति को बदनाम करने या समाज को बांटने वाले तत्वों के खिलाफ कानूनी और सामाजिक दोनों स्तरों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

56 परशुराम स्थलों को जोड़कर राष्ट्रव्यापी अभियान

बैठक में घोषणा की गई कि भगवान परशुराम से जुड़े 56 स्थलों को एक सूत्र में जोड़ते हुए राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत उत्तर प्रदेश में लगभग 5000 लोगों का विशाल रथ यात्रा काफिला निकाला जाएगा। यह अभियान किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति की रक्षा, भारतीय विरासत के संरक्षण और राष्ट्रीय एकता के लिए होगा।

2027 से पहले 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

सुनील भराला ने कहा कि वर्ष 2027 के आम चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करते हुए 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि देश की 80 लोकसभा सीटों और उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में रथ यात्राओं के जरिए जन-जागरण किया जाएगा, ताकि भगवान परशुराम के विचारों और संस्कारों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।

प्रयागराज महाकुंभ में राष्ट्रीय कार्यकारिणी और संत सम्मेलन

उन्होंने जानकारी दी कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक प्रयागराज में माघ मेले (दिव्य महाकुंभ) के दौरान आयोजित की जाएगी, जिसमें संत सम्मेलन भी प्रस्तावित है। साथ ही संगठन की अनुशासनात्मक इकाई प्रदेश प्रसेना को सक्रिय भूमिका दी जाएगी।

वक्ताओं ने रखे विचार

धर्म प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनंतेश्वर गिरि महाराज ने मंत्रोच्चारण के साथ संबोधन करते हुए बैठक को संगठन की दिशा तय करने वाली बताया। प्रदेश महामंत्री संगठन राघवेंद्र मिश्रा ने सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्रीय मीडिया प्लेटफॉर्म शुरू करने का सुझाव दिया। पृथ्वेश मिश्रा ने प्रत्येक जनपद में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया।

संकल्प के साथ समापन

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने, भगवान परशुराम के विचारों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने और कुरीतियों के खिलाफ एकजुट संघर्ष का संकल्प लिया।

दो दिवसीय बैठक से यह स्पष्ट संदेश गया कि राष्ट्रीय परशुराम परिषद एक संगठित, अनुशासित और सक्रिय संगठन के रूप में सनातन समाज को साथ लेकर आगे बढ़ रही है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram