कानपुर: प्रेम नगर में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, दानिश समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

कानपुर: प्रेम नगर में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, दानिश समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

कानपुर: शहर के प्रेम नगर रिहायशी इलाके में स्थित एक जूता फैक्ट्री में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की करीब दो दर्जन गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और लगभग छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रेम नगर इलाके की एक चार मंजिला इमारत के बेसमेंट में अवैध रूप से जूता बनाने की फैक्ट्री चलाई जा रही थी, जो दुनिया अली सेना को सप्लाई करती थी। देर रात अचानक फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।

इस इमारत के ऊपरी हिस्से में रहने वाले दानिश अपने परिवार के साथ मौजूद थे, जबकि कासिम नामक अन्य किरायेदार अपने परिवार संग बाहर खाना खाने गया था। आग लगते ही दानिश ने अपने परिवार को बचाने की कोशिश की, लेकिन घना धुआं और लपटें इतनी भयानक थीं कि वह फंस गया।

फायर ब्रिगेड द्वारा आग बुझाए जाने के बाद घटनास्थल पर NDRF की टीम पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। मलबे से निकाली गई पांचों जली हुई लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतकों में दानिश, उनकी पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं।

प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रथम दृष्टया यह मामला अवैध फैक्ट्री संचालन और सुरक्षा मानकों की अनदेखी से जुड़ा माना जा रहा है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram