पुष्पा 2- द रूल' में इस बार सलमान खान की फिल्म के टॉप विलेन होंगे शामिल, फोटो हुई वायरल

पुष्पा 2- द रूल

Pushpa 2 The Rule: पिछले साल रिलीज हुई अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा द- राइज' हिट फिल्मों में से एक रही है। इस फिल्म ने ना सिर्फ कमाई के सारे आंकड़े पार किए बल्कि इसकी कहानी और डायलॉग भी लोगों को खूब पसंद आए। अल्लू अर्जून और रश्मिका मंदाना की स्टारर इस फिल्म के कुछ डायलॉग इतने पॉपुलर हुए कि लोगों ने इस पर कई वीडियो और मीम्स बना डाले। साथ ही इस फिल्म ने एक नहीं बल्कि 7 अवॉर्ड अपने नाम कराए। फिल्म की अपार सफलता के बाद अब अल्लू अर्जून पुष्पा 2- द रूल' की तैयारी कर रहे हैं।

पुष्पा 2 से अल्लू अर्जुन की तस्वीरें आई सामने

फिल्म की सीक्वल की डेट अभी सामने नहीं आई है। मगर खबरों की मानें तो इसकी शूटिंग शुरू कर दी गई है। पुष्पा 2 के सेट से भी अल्लू अर्जुन की कई तस्वीरें सामने आई थी, जिससे लगता है अल्लू अर्जुन इसकी शूटिंग में इन दिनों काफी व्यस्त हैं। कुछ समय पहले ही रश्मिका मंदाना ने भी अपने सोशल मीडिया पर डायरेक्टर सुकुमार के साथ फोटोज शेयर किए थे। अब इस फिल्म को लेकर एक और खबर सामने आई है।

पुष्पा 2 दिखेंगे सज्जाद डेलाफ्रूज

 

खबरों की माने तो पुष्पा 2 द रूल में एक और दमदार किरदार की एंट्री की गई है। ये एक्टर इससे पहले भी सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर में नजर आ चुके हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ इनकी फाइट को दिखाया गया था। दरअसल ये एक्टर सलमान की इस फिल्म में नेगेटिव रोल में थे। सज्जाद डेलाफ्रूज ने एक था टाइगर से अपनी एक खास पहचान बनाई थी, जिसके बाद इनकी फैंन फोलोविंग रातों-रात बढ़ गई थी। फिल्म में सज्जाद की एक्टिंग को भी खूब सराहा गया था।

एक था टाइगर के विलेन थे सज्जाद

रिपोर्ट्स के अनुसार सज्जाद डेलाफ्रुज अब फिल्म पुष्पा 2 में धमाल मचाने वाले हैं। वहीं सज्जाद के फैंस उन्हें इस फिल्म में देखने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कह रहे हैं। सलमान खान के साथ ऑन स्क्रीन भिड़ंत के बाद अब ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म पुष्पा 2 द रूल में सज्जान किस रोल में नजर आते हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram