उत्तराखंड: CM धामी ने लक्ष्य को लगाया फोन, कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान

उत्तराखंड: CM धामी ने लक्ष्य को लगाया फोन, कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देर सायं मुख्यमंत्री आवास में कॉमनवेल्थ गेम्स में बेडमिंटन प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता लक्ष्य सेन के पिता डीके सेन ने भेंट की। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने लक्ष्य सेन को फोन पर स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्ष्य ने अपनी खेल प्रतिभा से उत्तराखण्ड का ही नहीं देश का भी नाम रोशन किया है। उन्होंने पिछली बार लक्ष्य से मुलाकात के दौरान उनसे लक्ष्य भेद कर आने को कहा था।

मुख्यमंत्री ने लक्ष्य से कहा कि उन्हें दृढ़ संकल्प लेकर आगे बढ़ना है। आसमान छूना है, झुकना नही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी कहते है हमारे खिलाड़ियों को अपना रिकार्ड खुद ही तोड़ना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्ष्य सेन की इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता की तपस्या का भी प्रतिफल है। इस अवसर पर अलकनंदा अशोक भी उपस्थित थी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram