Meerut : सिर्फ डिग्री नहीं, लाइफलॉन्ग लर्निंग अचीवमेंट जरूरी : जयंत चौधरी

Meerut : सिर्फ डिग्री नहीं, लाइफलॉन्ग लर्निंग अचीवमेंट जरूरी : जयंत चौधरी

- बोले- आज के समय में युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देना बहुत जरूरी 

मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष और केंद्रीय कौशल एवं उद्यमशीलता मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने कहा कि आज  सिर्फ डिग्री हासिल करना जरूरी नहीं है बल्कि लाइफलॉन्ग लर्निंग अत्यन्त आवश्यक है। वे गुरुवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित जन शिक्षण संस्थान (जेएसएस) के परफॉर्मेंस पर एक ज़ोनल कॉन्फ्रेन्स को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज पंचायत स्तर पर युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देना बहुत जरूरी है। सिर्फ डिग्री हासिल करना जरूरी नहीं है बल्कि लाइफलॉन्ग लर्निंग अत्यन्त आवश्यक है। आज ग्रामीण युवाओं को अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा तभी आगे बढ़कर वे सफल नेतृत्व कर सकते हैं। आज कृषि सेक्टर में नई टेक्नोलॉजी आ गई है, इसके लिए युवाओं को तैयार रहना चाहिए। आज युवाओं को नई सोच के साथ स्किलिंग, रीस्किलिंग और अपस्किलिंग के लिए तैयार रहना चाहिए।

जयंत चौधरी ने आगे कहा कि स्थानीय स्तर पर युवाओं को पीएमकेवीवाई का लाभ उठाना चाहिए। हमारा प्रयास है कि तेजी से जन शिक्षण संस्थान का विस्तार किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोगों को जेएसएस के साथ जोड़ा जा सके। मंत्री ने आगे कहा कि आज देश भर में पीएमकेवीवाई योजना के द्वारा 1.40 करोड़ युवाओं को कौशल प्रशिक्षण का लाभ मिल चुका है। इतना ही नहीं, अप्रेंटिसशिप के माध्यम से आज युवा ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग करते हुए एक उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीसीएसयू का बहुत मजबूत इतिहास है। आज जो चेहरे यहां मंच पर बैठे हैं वो कहीं न कहीं इसी विवि के प्रोडक्ट रहे हैं। इस विवि का बहुत गौरवशाली इतिहास है।

शिक्षकों की डिजिटल अटेंडेंस का फैसला बिल्कुल सही

इस मौके पर मीडिया के सवालों के जवाब में राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष और केंद्रीय कौशल एवं उद्यमशीलता मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने कहा कि शिक्षकों की डिजिटल अटेंडेंस का फैसला बिल्कुल सही है। हमें टेक्नोलॉजी से बचना नहीं चाहिए। बल्कि उसका लाभ उठाना चाहिए। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि उन्होंने कहा-जब हम विपक्ष में थे तो हमें गदा, तलवार की भेंट मिलती थी। अब पक्ष में हैं तो फूल माला और शॉल की भेंट मिलती है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram