बिहार की राजनीति के बदलते रंग, दो दिग्गजों ने अलग की राहें, 40सीटों पर अब सिर्फ एक ।

बिहार की राजनीति के बदलते रंग, दो दिग्गजों ने अलग की राहें, 40सीटों पर अब सिर्फ एक ।

बिहार : टूट गया अटूट रिश्ता और आखिर कार साथ छूट गया ,बात कर रहे हैं आरजेडी और कांग्रेस के गठबंधन टूट जाने की, कांग्रेस ने 2024 लोकसभा चुनाव में अकेले 40 सीटें पर लड़ने की घोषणा कर दी है । बिहार प्रभारी भक्त चरण दास ने इसका ऐलान किया है। उन्होंने महागठबंधन में टूट के लिए लालू यादव की पार्टी आरजेडी को जिम्मेदार ठहराया। बिहार में पिछले साल विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस, राजद और लेफ्ट पार्टियों ने मिलकर महागठबंधन बनाया था जो अब टूट चुका है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से राजद (RJD) और कांग्रेस में कुछ ठीक नहीं चल रहा था। इसी वजह से राज्य की दो विधानसभा सीटों तारापुर और कुशेश्वरस्थान पर उपचुनाव हो रहा है। ऐसे में आरजेडी ने इन सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया था। इसके बाद कांग्रेस ने भी दोनों सीटों से अपने उम्मीदवारों को उतारने का ऐलान कर दिया है।

गठबंधन से नाता तोड़ने के बाद बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास ने आरजेडी पर निशाना साधा है उन्होंने आरोप लगाया कि कि भाजपा से समझौते के कारण आरजेडी ने कांग्रेस का साथ छोड़ा है और उपचुनाव के बाद राजद और भाजपा हाथ मिला सकते हैं। हालांकि इस पर आरजेडी ने कहा था कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को बिहार की राजनीति की जमीनी समझ नहीं है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram