साल 2022 का सबसे टॉप हिंदी गाना बना धोखा, देंखे पंजाबी, भोजपुरी गानों का हाल
साल 2022 खत्म होने को है। मनोरंजन की दुनिया के लिए यह साल उतार-चढ़ाव से भरपूर रहा। कई बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गईं, तो कांतारा जैसी सिर्फ 16 करोड़ की बजट वाली फिल्म ने 400 करोड़ की कमाई करके झंडे गाड़ दिए। अब ऑडियो स्ट्रीमिंग सर्विस जियोसावन (JioSaavn) ने कुछ दिलचस्प आंकड़े शेयर किए हैं। बताया है कि पूरे साल यूजर्स ने किस तरह का म्यूजिक पसंद किया। कौन सा गाना चार्ट में टॉप रहा। जियोसावन ने यह आंकड़े दिसंबर 2021 से नवंबर 2022 के बीच विश्लेषण करके तैयार किए गए।
बताया गया है कि जियाेसावन पर लोगों ने अपना फेवरेट कंटेंट सबसे ज्यादा सुबह 10 से दोपहर 2 बजे के बीच स्ट्रीम किया। शनिवार यानी वीकेंड वाले दिन सबसे ज्यादा कंटेंट स्ट्रीम किया गया। सबसे लोकप्रिय जॉनर में बॉलीवुड, डुएट, देसी-इंडी, तेलेगु फिल्म और भक्ति शामिल था।
हिंदी-इंग्लिश के अलावा दूसरी भाषाओं में म्यूजिक भी खूब सुनाा गया। तेलेगु गानों को 2 अरब स्ट्रीम मिले। पंजाबी को 1 अरब, भोजपुरी को 85 करोड़, तमिल गानों को 90 करोड़, कन्नड़ को 90 करोड़ स्टीम्स मिले। हरियाणवी गाने भी खूब सुने गए। 30 करोड़ स्ट्रीम्स मिले। वहीं, बंगाली गानों को 27 करोड़ और मराठी को 25 करोड़ स्ट्रीम्स मिले।
जियो सावन ने बताया है कि अरिजीत सिंह का धोखा (Dhokha) हिंदी चार्ट में सबसे ऊपर है। वहीं हैरी स्टाइल्स का एज इट वाज (As It Was) इंग्लिश चार्टबस्टर प्लेलिस्ट में सबसे ऊपर है। 'केसरिया', 'मैय्या मैनू', 'कुछ बातें' और 'तुमसे प्यार करके' जैसे हिंदी गाने भी जमकर सुने गए। बादशाह और अरमान मलिक के 'वूडू' (Voodoo) और 'यू' (You) गाने अंग्रेजी चार्टबस्टर्स प्लेलिस्ट के टॉप 5 में शामिल हुए।
पंजाबी म्यूजिक लिस्ट में सिद्धू मूसेवाला का दबदबा दिखा। उनके गाने 'लेवल्स' (Levels) और 'द लास्ट राइड' (The Last Ride) चार्ट बस्टिंग गाने थे। अन्य पंजाबी कलाकरों की बात करें, तो एपी ढिल्लों, गुरनाम भुल्लर, शुभ और बी. प्राक के गाने टॉप में रहे।
हरियाणवी म्यूजिक की बात करें, तो साल 2022 में जीडी कौर और मासूम शर्मा ने 'चांद' (Chand) और 'जिप्सी' (Gypsy) जैसे गानों से लोगों को नचाया। जियोसावन पर इन गानों को खूब सुना गया। भोजपुरी म्यूजिक में खेसारी लाल यादव के 'ले ले आई कोका कोला' (Le Le Aayi Coca Cola) और 'नथुनिया' (Nathuniya) ने धूम मचाई। जियो सावन ने कहा है कि लोग पॉपुलर वीकली चार्ट्स भी खूब सुनते हैं, जिसकी बदौलत 'केसरिया', 'धोखा', Calm Down और 'यू' जैसे गाने सबसे पॉपुलर JioTunes बने।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review