Sunil Chhetri: भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने की संन्यास की घोषणा
- आखिरी इंटरनेशनल मैच 6 जून को कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में कुवैत के खिलाफ खेलेंगे
नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने बताया कि वह अपना आखिरी मुकाबला छह जून को कुवैत के खिलाफ खेलेंगे। छेत्री ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो जारी कर दी।
सुनील छेत्री के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास के फैसले पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ट्वीट किया है। बोर्ड ने लिखा, "आपका करियर असाधारण से कम नहीं रहा है और आप भारतीय फुटबॉल और भारतीय खेलों के लिए एक अभूतपूर्व प्रतीक रहे हैं।"
सुनील छेत्री भारतीय फुटबॉल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने देश के लिए 150 मैचों में 94 गोल किए। इंटरनेशनल गोलस्कोररों की सूची में वह इस समय चौथे स्थान पर हैं। संन्यास की घोषणा करते हुए छेत्री ने अपने सफर को याद किया और कहा कि मुझे आज भी याद है जब मैंने अपना पहला मैच खेला था। मेरा पहला मैच, मेरा पहला गोल, ये मेरे सफर का सबसे यादगार पल रहा। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं देश के लिए इतने मैच खेल पाऊंगा। उन्होंने आगे कहा कि जब उन्होंने संन्यास लेने का तय किया तो उन्होंने सबसे पहले अपने माता-पिता और पत्नी को इस बारे में बताया।
पाकिस्तान के खिलाफ खेला था पहला मैच
सुनील छेत्री ने 12 जून 2005 को अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। इस मैच में ही उन्होंने अपना पहला इंटरनेशनल गोल भी किया था। छेत्री ने अपने शानदार करियर में छह मौकों पर एआईएफएफ प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीता। इसके अलावा उन्हें 2011 में अर्जुन अवॉर्ड और 2019 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review