गोवा अग्निकांड में बड़ा खुलासा: बीइंग भारत रोमियो लेन के दो अन्य पार्टनर साहिल–सिद्धार्थ धमीजा का मेरठ कनेक्शन, जांच एजेंसियों की नजर
मेरठ रोमियो लेन आउटलेट के मालिक का बड़ा खुलासा,
बीइंग भारत रोमियो लेन फर्म के दो अन्य पार्टनर है साहिल और सिद्धार्थ धमीजा
साहिल और सिद्धार्थ धमीजा दोनों ही मूल रूप से है मेरठ निवासी
मेरठ | गोवा में हुए क्लब अग्निकांड में 25 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद देशभर में रोमियो लेन आउटलेट्स की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जांच तेज हो गई है। इसी क्रम में मेरठ स्थित रोमियो लेन आउटलेट की भी सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान एक बड़ा खुलासा सामने आया है।
मेरठ के रोमियो लेन आउटलेट के ऑनर सन्नी ने बताया कि लूथरा ब्रदर्स के साथ जुड़ी फर्म बीइंग भारत रोमियो लेन में साहिल धमीजा और सिद्धार्थ धमीजा भी पार्टनर हैं, जिनका मेरठ से पुराना नाता है। दोनों मूल रूप से मेरठ के ही निवासी बताए जा रहे हैं। इसके अलावा वे लूथरा ब्रदर्स के साथ कई अन्य कंपनियों में भी पार्टनर हैं।
इस खुलासे के बाद गोवा के क्लब अग्निकांड की जांच कर रही विभिन्न एजेंसियों की नजर अब साहिल और सिद्धार्थ धमीजा पर भी टिकी हुई है। संभावना जताई जा रही है कि पूछताछ के लिए जांच एजेंसियां जल्द मेरठ का रुख कर सकती हैं।
मेरठ आउटलेट में सिर्फ ब्रांड नाम का उपयोग
निरीक्षण के दौरान आउटलेट के ऑनर्स सन्नी और अमित संगल ने स्पष्ट किया कि मेरठ के रोमियो लेन आउटलेट में केवल ब्रांड नेम का उपयोग किया गया है। इस आउटलेट में लूथरा ब्रदर्स की किसी भी प्रकार की प्रत्यक्ष हिस्सेदारी नहीं है। ब्रांड नाम के उपयोग के लिए पूरी रॉयल्टी का भुगतान किया गया है।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किया गया निरीक्षण
जांच के दौरान मेरठ के रोमियो लेन आउटलेट में आग से निपटने के पुख्ता इंतजाम नजर आए। ऑनर्स का कहना है कि गोवा में हुआ अग्निकांड बेहद दुखद है, लेकिन मेरठ के आउटलेट में किसी भी तरह की अनहोनी से बचाव के लिए सभी जरूरी सुरक्षा उपाय मौजूद हैं।
उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों के भीतर फायर विभाग और पुलिस विभाग की टीमें आउटलेट की सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण कर चुकी हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review