मेरठ जेल में खून-खराबे की साजिश नाकाम
मेरठ जेल में बड़ा खून-खराबा टलाः कारतूस लेकर पहुंचे दो बदमाश गिरफ्तार, कुख्यात गैंग का प्लान बेनकाब
मेरठ जिला जेल में खून-खराबे की आशंका ने पुलिस-प्रशासन को हाई अलर्ट पर ला दिया है। जेल के अंदर किसी बड़े हमले या हत्या की साजिश के संकेत तब मिले, जब पुलिस ने दो बदमाशों को कारतूस पहुँचाते हुए पकड़ लिया। गिरफ्त में आए परमेंद्र जाट और सुदेश यादव के तार पश्चिमी यूपी के कुख्यात डॉन गैंग से जुड़े होने की बात सामने आई है।
फलों की टोकरियों में छिपाकर ले जा रहे थे कारतूस
दोनों आरोपी फलों की टोकरियों के अंदर पाँच कारतूस छिपाकर जिला जेल में पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने टोकरियां खोलीं, तो चार प्रतिबंधित 32 बोर के कारतूस और एक अन्य कारतूस बरामद हो गया। पकड़े जाने पर दोनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मौके पर ही धर दबोचा।
जांच में पता चला है कि यह कारतूस जेल में बंद कुख्यात शूटर नवनीत उर्फ मीनू टिमकिया तक पहुँचाने थे। मीनू, पश्चिमी यूपी के कुख्यात गैंगस्टर योगेश भदौड़ा का राइट हैंड माना जाता है।
जेल में क्या होने वाला था? कई सवालों ने बढ़ाई चिंता
कारतूसों की एंट्री रोकने के बाद कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, जिनकी जांच जिला पुलिस और जेल प्रशासन ने शुरू कर दी है—
- क्या मेरठ जिला जेल में किसी हत्या की साजिश रची जा रही थी?
- आखिर किसकी हत्या का प्लान तैयार किया गया था?
- क्या जेल में पहले से पिस्टल पहुंच चुकी है?
- मीनू टिमकिया के निशाने पर कौन है और क्यों?
- क्या जेल के बाहर बैठे किसी गैंग ने सुपारी भेजी है?
- क्या पुलिस इस संभावित खून-खराबे को रोक पाएगी?
- पंचायत चुनाव से पहले यह कोई बड़ी साजिश तो नहीं?
इन सवालों ने पुलिस महकमे की नींद उड़ा दी है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि “पुलिस हर एंगल से बारीकी से जांच कर रही है।”
पहले भी हो चुकी है गैंगवार
मेरठ जेल का इतिहास गैंगवार से भरा रहा है। कई बड़े गैंगस्टर यहां बंद हैं, जिससे किसी भी तरह की रंजिश नई वारदात को जन्म दे सकती है। पंचायत चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में गैंगों की सक्रियता बढ़ने का अंदेशा पहले से था। अब कारतूस बरामद होने के बाद पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ रही है।
जेल के अंदर हिंसा होती है तो उसके असर जेल की चारदीवारी से बाहर तक दिखाई दे सकते हैं। इसलिए पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है कि वह इस साजिश को पूरी तरह नाकाम कर सके
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review