Ind vs Zim 3 ODI: रोमांच भरे मुकाबले में भारत की जीत, सिकंदर के पलटवार से हराने से बची टीम इंडिया

Ind vs Zim 3 ODI: रोमांच भरे मुकाबले में भारत की जीत, सिकंदर के पलटवार से हराने से बची टीम इंडिया

India vs Zimbabwe 3 ODI: भारतीय क्रिकेट टीम (indian team) इन दिनों जिम्बाब्वे के दौरे पर है। यहां टीम इंडिया को 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी थी जिसमे उसने तीनों के तीनों मैचों में जीत दर्ज करके मेजबान टीम को क्लीन स्वीप कर दिया है। बता दें भारत और जिम्बाब्वे के बीच सीरीज का तीसरे मैच को 13 रनों से जीत लिया है। इस मैच में भारत ने जिम्बाब्वे के सामने 290 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन मेजबान टीम महज 276 रन ही बना सकी। इस रोमांच भरे मैच में दोनों तरफ से शतकीय परियां खेली गई। पहले भारत के तरफ से शुभमन गिल ने अपना पहला शतक जड़ा और वहीं जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा ने भी शतक जड़ा। 

कुछ इस तरह रहा मैच का हाल

भारत ने टॉस जीतकर कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। धवन और राहुल ने अच्छी शुरुआत देते हुए क्रमशः 40 और 30 रनों की पारी खेली, ईशान किशन ने नाबाद 50 रन बनाए लेकिन जीत के हीरो रहे शुभामन गिल ने शानदार 130 रनों की पारी खेली जिसके लिए उन्होंने 97 गेंदों का सामना किया और 15 चौके और 1 छक्का जड़ा। ब्रैड इवांस ने 5 तो न्याउची और जोंगवे ने 1 1 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते मेजबान टीम महज 13 रन दूर रह गई, जिसमें सर्वाधिक सिकंदर रजा ने 115 और सीन विलियम्स ने 46 रनों की पारी खेली। भारत के तरफ से आवेश खान को 3 कुलदीप, अक्षर पटेल और चहर को 2 दो विकेट विकेट मिले। 

13 गेंदों में 17 रन नहीं बना सकी मेजबान टीम

बता दें आखिरी में यह मैच अलग ही रोमांच में था, आखिरी के 13 गेंदों में महज 17 रनों की जरूरत थी। दो सेट बल्लेबाज इवान्स ( 28 रन) और रजा (115 रन) क्रीज पर थे। 

  • 48 वे ओवर की आखिरी गेंद- विकेट इवान्स का
  • 48 वे ओवर की चौथी गेंद-  विकेट रजा का
  • आखिरी ओवर की तीसरी गेंद- विकेट न्याउचि का

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram