Meerut: युवाओं को देश के सच्चे इतिहास से रूबरू होने की ज़रूरत: विनीत शारदा

Meerut: युवाओं को देश के सच्चे इतिहास से रूबरू होने की ज़रूरत: विनीत शारदा

- सुभारती पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में अतिथि व्याख्यान का आयोजन  

मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के गणेश शंकर विद्यार्थी सुभारती पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, निर्वाचक साक्षरता क्लब व एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में ‘लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए युवाओं में चुनावी जागरूकता’ विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसके मुख्य वक्ता व भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा रहे।

व्याख्यान की शुरूआत परम्परागत रूप से दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। इसके पश्चात पत्रकारिता एवं जनसंचार विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. एससी थलेडी ने औपचारिक रूप से विनीत अग्रवाल शारदा जी का स्वागत किया। इस मौके पर विनीत शारदा ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा युवा देश है, अगर देश को कोई आगे बढ़ा सकता है तो वो युवाबल है। उन्होंने कहा कि युवा का तात्पर्य  उम्र से नहीं सोच से है,किसी भी उम्र का व्यक्ति युवा हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि 18 साल से ज्यादा उम्र के हर व्यक्ति को वोटर आईडी कार्ड बनवा लेना चाहिए और लोकतंत्र की सबसे बड़े त्योहार में अपनी प्रतिभागिता दर्ज करानी चाहिए।  
उन्होंने युवाओं को इतिहास के प्रति जागरूक करते हुए कहा की हमारे इतिहास से बहुत छेड़छाड़ की गई है।  सही एवं स्पष्ट जानकारी प्राप्त करना हमारे लिए अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि देश के आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी देश के युवाओं के उत्थान हेतु प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि हमारा देश प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में 2047 विकसित भारत मिशन के तहत विश्व के सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की और अग्रसर है।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. जी के थपलियाल उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि मतदान किसी भी लोकतांत्रिक देश की सबसे बड़ी शक्ति है, मतदान आपका अधिकार है अतः आप इसका इस्तेमाल सोच समझकर सही प्रत्याशी का चुनाव करके करें। साथ ही उन्होंने कहा की युवाओं को लोकतांत्रिक देश के महत्त्व को समझना होगा तथा देश को विकसित बनाने में सहयोग करना होगा।

पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.डॉ एससी थलेड़ी ने इस मौके पर कहा की  देश को मजबूत करने के लिए युवाओं का योगदान जरूरी है।

व्याख्यान का समापन अनुष्का बादली क्लब अध्यक्ष द्वारा सभी अतिथियों का धन्यवाद करके किया।
कार्यक्रम का संचालन पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग तृतीय वर्ष की छात्रा पलक टंडन  ने किया। इस दौरान शिकेब मजीद, शैली शर्मा, राम प्रकाश तिवारी, हिमांशु सहित प्रिंस चौहान, कपिल गिल, कुलदीप, बिजेन्द्र व पत्रकारिता विभाग, प्राकृतिक चिकित्सा, पॉलिटेक्निक, कृषि, विधि, फिजियोथेरेपी, पैरामेडिकल, नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram