Arvind Kejriwal: पीएम ने आप को कुचलने में नहीं छोड़ी कसरः केजरीवाल
- बोले- बजरंगबली की कृपा से आपके बीच हूं
नई दिल्ली। तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद आज से केजरीवाल जोर-शोर से चुनाव प्रचार की शुरुआत कर दी है। इससे पहले सीएम केजरीवाल पत्नी के साथ दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे। मंदिर में दर्शन के बाद पार्टी कार्यालय में केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फेंस की। इस दौरान उन्होंने भाजपा और पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी ने आप को कुचलने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
उन्होंने कहा कि मैं 140 करोड़ लोगों का साथ चाहता हूं। इस देश को बचाना है। मैं लोकतंत्र को बचाना चाहता हूं। मैं मंत्री, मुख्यमंत्री बनने नहीं आया नौकरी छोड़कर यहां आया हूं। मेरा देश के लिए सबकुछ कुर्बान है। मैं भाजपा से पूछना चाहता हूं आपका पीएम कौन होगा। पीएम मोदी 17 सितंबर को पार्टी से रिटायर्ड हो जाएंगे। अमित शाह को पीएम बनाएंगे। मोदी अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं।
सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि भ्रष्टाचार से लड़ाई लड़नी है तो केजरीवाल से सीखो। मैंने अपने नेता को भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई को सौंप दिया था। तानाशाह जनतंत्र खत्म करना चाहता है। देश को तानाशाह से बचाने का वक्त है। भाजपा ने अपने नेताओं का सफाया किया है। मुरली मनोहर जोशी और लालकृष्ण आडवाणी को रिटायर किया गया।
केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मानते हैं कि भाजपा को चुनौती आम आदमी पार्टी देगी। पीएम मोदी ने एक मिशन शुरू किया है वन नेशन वन लीडर। दो स्तर पर यह चल रहा है। विपक्ष के नेताओं के खिलाफ साजिश रची जा रही है। यूपी के मुख्मंत्री योगी आदित्यनाथ की राजनीति खत्म करने की साजिश की जा रही है। भाजपा जीत जाएगी तो योगी आदित्यनाथ की राजनीति खत्म करेंगे।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review