आशा सहयोगिनियों ने सीएचसी प्रभारी पर अश्लील बात  करने और यौन उत्पीड़न करने आरोप लगाया है।

आशा सहयोगिनियों ने सीएचसी प्रभारी पर अश्लील बात  करने और यौन उत्पीड़न करने आरोप लगाया है।

मेरठ : आशा सहयोगिनियों ने सीएचसी प्रभारी पर अश्लील बात और यौन उत्पीड़न करने आरोप लगाया है। डीएम को पीड़ा सुनाते समय आशा सहयोगिनिया भावुक हो गई और रोने लगी। उनका कहना है कि साहब सीएचसी प्रभारी को खुश करें या नौकरी करें। डीएम ने मामले की गंभीरता देखते हुए निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। डीएम का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

सोमवार को बड़ी संख्या में एकत्र होकर किठौर के माछर ब्लॉक की आशा सहयोगिनीया डीएम ऑफिस पहुंची। उन्होंने हाथों में बैनर लेकर सीएचसी प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी की, उनका कहना है कि वें पूर्व में भी शिकायत लेकर डीएम ऑफिस आए थे। लेकिन आश्वासन के बाद उन्हें वापस भेज दिया गया। अब वें दोबारा शिकायत पत्र लेकर आई हैं।

आशा सहयोगिनियों का कहना है कि सीएचसी प्रभारी रात होते ही उनके पास फोन करना शुरू कर देता है। वें वीडियो कॉल पर अश्लीलता करने का दबाव बनाता है। यदि कोई आशा सहयोगिनी फोन कट कर देती हैं, तो उसे नौकरी से निकालने की धमकी देता है। आरोप है कि संबंधित अधिकारी से भी मामले की शिकायत की, लेकिन उन्होंने भी कोई कार्रवाई नहीं की है। अब आशा सहयोगिनियों ने डीएम दीपक मीणा से शिकायत करते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। महिलाओं को कहना है कि परिवार का पालन पोषण करने के लिए उनके पास एक मात्र नौकरी हैं। ऐसे में प्रभारी महिलाओं की पीड़ा का फायदा उठाता है। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram