कन्नौज में समाजवादी पार्टी के एमएलसी और इत्र कारोबारी के घर आयकर का छापा

कन्नौज में समाजवादी पार्टी के एमएलसी और इत्र कारोबारी के घर आयकर का छापा

आपको बता दे की उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में जीएसटी इंटेलिजेंस के बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड पार्ट टू कार्रवाई में देर रात तक इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीमों के आने का सिलसिला जारी रहा । इनकम टैक्स के अधिकारी समाजवादी पार्टी के एमएलसी और इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन उर्फ पम्पी जैन के इत्र कारखाने में दस्तावेजों की जांच कर उनके घर पहुंचे । दूसरे इत्र कारोबारी फैजान मलिक के घर पर भी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के कई अधिकारी पुलिस बल के साथ पहुंचे ।

सूत्रों की माने तो इत्र कारोबारी फैजान मलिक के घर पर बड़ी मात्रा में सोना बरामद होने की आशंका से टीम के कई सदस्य पुलिस बल के साथ पहुंचते नजर आए , मीडिया ने जब मलिक मिंया के घर पहुंच रही टीम से जाना चाहा कि कार्रवाई कबतक चल सकती है । टीम के सदस्यों ने दबी जुबान में कहा कि इसकी कोई जानकारी नहीं है ।

जब पूछा गया कि टीम किस डिपार्टमेंट की है तो उन्होंने बताया कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की है , बताया जा रहा है कि दोनों इत्र कारोबारी के घर इनकम टैक्स की टीमों ने कन्नौज के कई ठिकानों पर छापेमारी की है । फिलहाल अभी तक किसी भी प्रकार कि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई ।

इससे पहले आयकर विभाग की टीमों में इत्र और गुटखा कारोबारी पीयूष जैन के कन्नौज और कानपुर स्थित ठिकानों पर छापेमारी कर करोड़ रुपये की नगदी और सोना चांदी बरामद की थी ।।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram