अजय देवगन के नाम से एक व्यक्ति ने भीख मांगो आंदोलन किया शुरू
बॉलीवुड के अभिनेता अजय देवगन इंडस्ट्री में अपनी मेहनत और अभिनय के लिए जाने जाते है। इंडस्ट्री में हर कोई उनके साथ काम करना चाहता है। अजय जल्द ही फिल्म ‘मैदान’ में दिखाई देंगे। इसी बीच एक इंसान की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मुंबई के नासिक में अभिनेता के लिए एक व्यक्ति भीख मांगते हुए दिखाई दे रहा है।
लोगों को फिल्मी कलाकारों के ऊपर कई प्रकार से अपनी निराशा व्यक्त करते हुए देखा गया है। लेकिन मुंबई से आ रही इस ये खबर काफी अनोखी है।
नासिक में एक व्यक्ति अजय देवगन के लिए सड़कों पर भीख मांग रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आखिर कार ये इंसान ऐसे भीख क्यों मांग रहा है। क्या कारण है आइए जानते है।
फिल्मों के अलावा अजय देवगन को काफी विज्ञापनों में देखा गया है। ऐसे में अजय को एक ऑनलाइन गेमिंग के ऐड में भी देखा गया है। इसी विज्ञापन की वजह से नासिक का ये शख्स काफी परेशान है।
सोशल मीडिया पर इस शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। इस व्यक्ति को स्कूटर में देखा जा सकता है। साथ ही एक बोर्ड भी है। जिसमें अजय देवगन के लिए भीख मांगो आंदोलन!’ लिखा हुआ है।
इसके साथ ही वो व्यक्ति जोर जोर से लाउडस्पीकर पर बोल रहा है की वो ऑनलाइन गेमिंग और उनके ऐड के खिलाफ हूं। अभिनेताओं के पास सब कुछ होता है लेकिन तभी वो इन विज्ञापनों को करके ऑनलाइन गेमिंग के लिए प्रेरित करते है।
इससे यंग जनरेशन पर काफी बुरा असर पड़ता है। इस कारण ये शख्स भीख मांगो आंदोलन चला रहा है। साथ ही उस शख्स का कहना है की इन पैसों को वो अभिनेता को दे देगा ताकि वो ऐसे ऐड आगे ना करें।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review