Economic Survey: जानिए क्या होता है इकोनॉमिक सर्वे, कब और कौन करता है पेश और साथ ही इसका महत्व भी
Economic Survey: इस वर्ष 1 फरवरी को देश का यूनियन बजट (Budget 2023) पेश किया जाएगा जिसे भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया जाएगा। पूरे देश की निगाहें बजट पर टिकी हैं और देखना बेहद खास होगा की किस सेक्टर के लिए बजट क्या कुछ लेकर आएगा। यूनियन बजट न सिर्फ अर्थव्यवस्था के लिहाज से जरूरी है बल्कि यह प्रतियोगी परीक्षा के लिहाज से भी उतना ही आवश्यक है। जब भी हम बजट की बात करते हैं तो हमारे मन में इकोनॉमिक सर्वे (Economic Survey) का ख्याल जरूर आता है। यह प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी बेहद जरूरी है। लेकिन प्रश्न यह आता है कि यह क्या है और इसका महत्व क्या है। आइए इस लेख के माध्यम से इकोनॉमिक सर्वे के विषय में डिटेल जानकारी प्राप्त कर लेते हैं।
क्या है इकोनॉमिक सर्वे और क्या है इसका महत्व?
इकोनॉमिक सर्वे एक वार्षिक रिपोर्ट होती है जो अर्थव्यवस्था के विभिन्न सेक्टर की स्थिति को स्पष्ट करती है और साथ में विकास को गति देने के लिए किए जाने वाले सुधारों का सुझाव देती है। यह सर्वे अगले फाइनेंशियल ईयर के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) को प्रोजेक्ट करता है और इसमें भारत की आर्थिक स्थिति में महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि शामिल है।
इकोनॉमिक सर्वे कौन तैयार करता है?
इकोनॉमिक सर्वे चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर तैयार करते है। लेकिन इस वर्ष इसे देश के चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर और अन्य ऑफिशियल ने मिलकर इसे तैयार किया है। इससे पहले वर्षों में सर्वे को दो वॉल्यूम में जारी किया जाता था लेकिन इस बार इसे सिंगल वॉल्यूम में पेश किया जाएगा। 1947 में भारत की स्वतंत्रता के इकोनॉमिक सर्वे यानी आर्थिक सर्वेक्षण बजट के साथ प्रस्तुत किया जाता था लेकिन वर्ष 1964 में इसे अलग कर दिया गया था। इसके बाद में ही इकोनॉमिक सर्वे यूनियन बजट पेश होने के एक दिन पहले ही इकोनॉमिक सर्वे जारी किया जाता है। आर्थिक सर्वेक्षण ने फाइनेंशियल ईयर 2023 में 8.5 फीसदी जीडीपी ग्रोथ का अनुमान लगाया है। वहीं फाइनेंशियल ईयर 2022 में 9.2 फीसदी ग्रोथ का लक्ष्य रखा गया था।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review