Road Accident : मेरठ में सड़क हादसा, दो सगे भाई समेत तीन की मौत, 7 घायल
- ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, पीलीभीत के रहने वाले हैं दोनो भाई
- हादसे में ड्राइवर की भी चली गई जान
मेरठ। मंगलवार तड़के 4 बजे खरखौदा क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्रक में एक तेज रफ्तार इको कार जाकर घुस गई। इस भीषण हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए। मृतकों में पीलीभीत निवासी 2 सगे भाई थे। मृतक कार ड्राइवर बरेली का रहने वाला था।
जानकारी के मुताबिक हादसा मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर खरखाैदा में गांव धानोटा के पास हुआ। पुलिस ने तीनों शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे हैं। सभी घायलों को मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
बताया जा रहा है कि मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव धानोटा के सामने सड़क किनारे एक खराब ट्रक खड़ा था। तड़के करीब 4 बजे पीलीभीत से चंडीगढ़ जा रही सवारी से लदी एक कार ट्रक में घुस गई। हादसे में कार चालक जुनैद (22) निवासी नवाबगंज बरेली की मौत हो गई। वहीं, कार सवार दो भाई अनिल कश्यप (28) और सुनील कश्यप (20) निवासी लखा खारा, थाना गजरौला पीलीभीत की भी मौत हुई है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक के नीचे बुरी तरह फंसे कार को निकाला। सभी घायलों को मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने सभी के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। घर के लोग मेरठ के लिए रवाना हुए।
हादसे में घायल लोग
लखा खारा निवासी प्रदीप, प्रेमपाल, श्यामू मिश्रा, सूरजपाल और आनंदपाल निवासी मुरैना थाना देवरिया, अनिल निवासी सुहादा गजरौला, हरिओम निवासी पुरैना थाना देवरिया गंभीर रूप से घायल हैं। सभी कार सवार धान की रोपाई के लिए चंडीगढ़ जा रहे थे। हादसा इतना भयावह था कि खड़े ट्रक में घुसी ईको कार पूरी तरह डैमेज हो गई।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review