अगर आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं आप, तो इस महाशिवरात्रि पर करें ये उपाय
महाशिवरात्रि भगवान शिव के भक्तों के लिए साल का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है। महाशिवरात्रि शिव और शक्ति के मिलन का महापर्व है। शिव पुराण के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। शास्त्रों के अनुसार सृष्टि की शुरुआत महाशिवरात्रि के दिन से मानी जाती है। शिवरात्रि का वर्णन गरुड़ पुराण, स्कंद पुराण, पद्म पुराण और अग्नि पुराण आदि में मिलता है। ऐसा कहा जाता है कि शिवरात्रि के दिन जो भगवान शंकर की बिल्वपत्रों से पूजा करता है और रात में भगवान के मंत्रों का जाप करता है, भगवान शिव उसे आनंद और मोक्ष प्रदान करते हैं।
माना जाता है कि शिवरात्रि के दिन भगवान शंकर की पूजा करने से शिवभक्ति की शक्ति से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। अगर आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर है तो इस महाशिवरात्रि कुछ ज्योतिषीय उपाय करके आप इन बाधाओं से मुक्ति पा सकते हैं।
आइए जानते हैं महाशिवरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त और आर्थिक संकट दूर करने के ज्योतिषीय उपाय...
महाशिवरात्रि पूजा मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी 2023 दिन शनिवार को मनाया जाएगा।
निशिता काल पूजा: 19 फरवरी को दोपहर 12:16 बजे से 1:06 बजे तक रहेगी।
निशिता काल पूजा की अवधि 50 मिनट की होगी।
महाशिवरात्रि पारण मुहूर्त: 19 फरवरी, रविवार को सुबह 06:57 बजे से दोपहर 03:33 बजे तक
रात्रि प्रथम प्रहर पूजा का समय: शाम 06:30 बजे से रात 09:35 बजे तक
रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा का समय: 09:35 AM से 12:39 AM
रात्रि तृतीया प्रहर पूजा का समय: 19 फरवरी, रविवार 12:39 AM से 03:43 AM
रात्रि चतुर्थी प्रहर पूजा का समय: 19 फरवरी, रविवार, 3:43 AM से 6:47 AM
आर्थिक तंगी दूर करने के लिए महाशिवरात्रि पर करें ये उपाय
नौकरी या व्यापार में परेशानी हो तो महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखकर शिवलिंग पर शहद से अभिषेक करना चाहिए। अनार का फूल भी अर्पित करना चाहिए।
महाशिवरात्रि पर चांदी के पात्र से जल की धारा से भगवान शिव का अभिषेक करते हुए ॐ नमः शिवाय और ॐ पार्वतीपत्ये नमः मंत्र का 108 बार जाप करने से आर्थिक उन्नति होती है। महाशिवरात्रि पर जरूरतमंदों की मदद करने से जीवन की हर तरह की परेशानियां दूर होती हैं।
महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ का दही से रुद्राभिषेक करने से धन की वृद्धि होती है।
भगवान भोलेनाथ का गन्ने के रस से अभिषेक करने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।
धन की प्राप्ति के लिए महाशिवरात्रि पर शिवलिंग का शहद और घी से अभिषेक करना भी शुभ माना जाता है।
अगर आप अपनी कोई मनोकामना पूरी करना चाहते हैं तो महाशिवरात्रि के दिन भगवान शंकर को अपनी मनपसंद चीज अर्पित करें।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review