शराब नहीं बल्कि ये पीने होता है ज्यादा हानिकारक, पहुंचाती है दिल को नुकसान
कई लोग चाय के शौकीन होते हैं तो कोई शराब-बीयर के….इनको अगर ज्यादा मात्रा में लिया जाएगा तो हानिकारक कहा जाता है लेकिन बता दें कि चाय और शराब से ज्यादा नुकसान दायक कॉफी होती है। जी हां वहीं कॉफी जो अधिकतर लोगों को पसंद है। कई लोग ब्लैक कॉफी पीना पसंद करते हैं तो कोई गर्मागरम कॉफी। कई लोग इसे वजन घटाने, रक्त शर्करा के लिए पीते हैं तो कोई कोलेस्ट्रॉल प्रबंधन के लिए।
लेकिन एक रिसर्च के अनुसार बहुत अधिक कॉफी पीने से व्यक्ति को अनियमित दिल की धड़कन का अनुभव होने की अधिक संभावना हो सकती है। बता दें कि इसके लिए औसतन 38 वर्ष की आयु के 100 प्रतिभागियों में अध्ययन किया गया और पाया गया कि एक अतिरिक्त कप कॉफी पीने से हृदय के निचले कक्षों से समय से पहले वेंट्रिकुलर संकुचन में 54 प्रतिशत की वृद्धि हुई। विशेषज्ञों ने कहा कि हृदय पर यह प्रभाव तत्काल होता है, लेकिन अस्थायी होता है। कैफीन का दिल पर अल्पकालिक प्रभाव हो सकता है, जिसमें धड़कन से लेकर रक्तचाप का स्तर बढ़ जाता है। हालांकि, सीमित मात्रा में सेवन करने पर दिल की सेहत पर कैफीन के गंभीर और लंबे प्रभाव नहीं होते हैं।
लंबे समय से कई रिसर्च में ये साबित हुआ है कि कॉफी बेहद फायदेमंद ड्रिंक साबित होती है, बशर्ते कि इसे सही मात्रा में पिया जाए। रिसर्च के अनुसार कॉफी ऊर्जा के स्तर को बढ़ाना, फैट्स को कम करना, संज्ञानात्मक स्वास्थ्य में सुधार, शारीरिक प्रदर्शन और सहनशक्ति में सुधार, लीवर की रक्षा करता है, तनाव से लड़ना, टाइप-2 डायबिटीज़ के जोखिम को कम करना शामिल है।
शोध के अनुसार और विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार कॉफी के गुणों का फायदा उठाना है तो दिन में ज़्यादा से ज़्यादा सिर्फ 3 कप कॉफी का सेवन करें। इससे ज़्यादा पीने पर आपके दिल की सेहत पर बुरा असर डाल सकता है और अनिद्रा की समस्या भी शुरू हो सकती है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review