Accident : एसयूवी ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, आठ की मौत
- बिहार में भीषण हादसे से मचा कोहराम
खगड़िया। बिहार के खगड़िया में हाईवे पर एक एसयूवी ने ट्रैक्टर को पीछे से ऐसी जबरदस्त टक्कर मारी कि, आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को खगड़िया सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल भेजा गया है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि जिले के चौथम थाना क्षेत्र के ठूठी मोहनपुर से बारात मरैया थाना क्षेत्र स्थित बिठला गांव आई थी। बारात के ही लोग सूर्योदय से पहले करीब तीन से चार बजे के बीच लौट रहे थे। इसी दौरान पसराहा थाना क्षेत्र स्थित विद्या रत्न पेट्रोल पंप के पास एसयूवी वाहन सीमेंट लोड ट्रैक्टर के पीछे जा घुसी। इससे वाहन सवार सात लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गई जबकि एक की मौत सदर अस्पताल खगड़िया में इलाज के दौरान हुई है।
घटना की सूचना मिलने के बाद मरने परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में सभी लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद खगड़िया सदर अस्पताल में भी लोगों की भीड़ जुड़ गई।
हादसे में मरने वालों की पहचान विनोद ठाकुर के 32 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार, उमेश ठाकुर के सात वर्षीय पुत्र मोनू कुमार, प्रमोद कुमार के 25 वर्षीय पुत्र अमन कुमार, विकास ठाकुर के 23 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार, राम ठाकुर के 50 वर्षीय पुत्र पलटू ठाकुर, शांति ठाकुर के 47 वर्षीय पुत्र विकास कुमार, विकास ठाकुर के 10 वर्षीय पुत्र दिलों कुमार और रोहन सिंह के 48 वर्षीय पुत्र प्रकाश सिंह के रूप में हुई है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review