अगर आप है बैंगन खाने के शौकीन...तो ये स्वास्थ्य से जुड़ी खबर आपके लिए...

अगर आप है बैंगन खाने के शौकीन...तो ये स्वास्थ्य से जुड़ी खबर आपके लिए...

बैंगन एक ऐसी सब्जी है जिसे आप हर एक मौसम में खा सकते हैं। सब्जी हो या भर्ता या फिर चोखा, हर एक रूप में इसका स्वाद लाजवाब होता है और विदेशों में तो इससे और कई तरह की डिशेज़ तैयार की जाती हैं। बैंगन को एग प्लांट या ओबेरजिन नाम से भी जाना जाता है। बैंगनी के अलावा यह हरे व सफेद रंगों में भी मिलता है। अलग-अलग रंग, रूप और आकार वाला बैंगन कई सारे गुणों से भरपूर होता है। जिसकी हमारी शरीर को आवश्यकता होती है लेकिन कुछ खास बीमारियों में इसका सेवन फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है, तो इसके बारे में जान लेना है जरूरी। 

बैंगन में मौजूद पोषक तत्व

बैंगन का रंग उसमें पाए जाने वाले नेसुनिन नामक पर्पल एंथोसायनिन के कारण होता है, जो एक बहुत ही अच्छा एंटीऑक्सीडेंट होता है। जो सबसे ज्यादा बैंगन में ही पाया जाता है। 

 बैंगन में एक दूसरा फायदेमंद एंटीऑक्सीडेंट क्लोरोजेनिक एसिड  होता है। जो डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों के होने की संभावनाओं को कम करता है। इसके साथ ही यह तत्व वजन कम करने से लेकर ब्लड प्रेशर को नॉर्मल रखने और मूड को भी अच्छा रखता है। 

बैंगन में कई विटामिन्स और मिनरल्स भी मौजूद होते हैं। इसमें विटामिन C, K, विटामिन B1, B3, B6 और मैग्नीशियम, फास्फोरस, कैल्शियम, सोडियम, कॉपर, पोटैशियम, मैगनीज़, जिंक जैसे तत्व पाए जाते हैं।

इन लोगों को नहीं करना चाहिए बैंगन का सेवन

बैंगन में ओक्जेलेट पाया जाता है। जिसकी वजह से कैल्शियम का अवशोषण कम होता है, जो हड्डियों के लिए सही नहीं। तो अगर आपकी हड्डियां पहले से ही कमजोर हैं, तो सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें।

किडनी स्टोन की प्रॉब्लम से जूझ रहे मरीजों को भी बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए। 

अगर आपको एनीमिया यानी खून की कमी की शिकायत रहती है, तो आपको भी बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए।

इसके साथ ही नकसीर या खुनी बवासीर की समस्या से जूझ रहे मरीजों के लिए भी इसका सेवन नुकसानदायक होता है।

बैंगन के ज्यादा मात्रा में सेवन से पेट दर्द, उल्टी, सिरदर्द, खुजली या जोड़ों में दर्द की समस्या भी हो सकती है। 

आर्थराइटिस की प्रॉब्लम है, तो आपको भी बैंगन का सेवन नहीं करना है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram