यहां मरना भी मना है, देखिए दुनिया में कौन कौन सी है ऐसी जगह...
दुनिया का सबसे बड़ा और अटल सत्य ये है कि जिसका भी जन्म हुआ है उसकी मृत्यु निश्चित है। हर इंसान को एक न एक दिन दुनिया को अलविदा कहकर जाना ही पड़ता है। इसे हम चाह कर भी रोक नहीं सकते हैं। मृत्यु पर किसी का जोर नहीं चल पाया है। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि दुनिया में कुछ जगहें ऐसी भी हैं, जहां मरना मना है, तो आप क्या कहेंगे? जी हां, ये सुनने में भले ही अजीब है लेकिन दुनिया में कई ऐसी जगहे हैं, जहां मृत्यु कानून के खिलाफ (Die is illegal) है। आइए हम आपको इन जगहों के बारे में बताते हैं, साथ ही हम जानेंगे कि इसके पीछे की वजह क्या है...
इत्सुकुशिमा, जापान
इत्सुकुशिमा जापान का एक द्वीप है, जो एक पवित्र स्थान माना जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सन 1868 तक यहां पर लोगों को मरने या जन्म देने की अनुमति नहीं थी। इससे भी ज्यादा अजीब बात ये है कि इस जगह पर आज भी कोई कब्रिस्तान या अस्पताल नहीं है।
लैंजारोट, स्पेन
स्पेन के लैंजारोट में स्थानीय कब्रिस्तान अक्सर भरे रहते हैं। इस परेशानी को देखते हुए साल 1999 में ग्रेनाडा प्रांत के गांव के मेयर ने लोगों की मौत पर ही प्रतिबंध लगा दिया था। यह कदम एक राजनीतिक कदम के रूप में लिया गया था, लेकिन यह बिलकुल सच था। इस प्रांत के 4000 की आबादी को तब तक जीने की सलाह दी गई थी, जब तक नगरपालिका को नया कब्रिस्तान नहीं मिल जाता है।
कुग्नॉक्स, फ्रांस
फ्रांस के कुग्नॉक्स का हाल भी कुछ ऐसा ही है, जहां के मेयर को साल 2007 में नए कब्रिस्तान की अनुमति नहीं मिली थी। ऐसे में उसने लोगों की मृत्यु पर ही बैन लगा दिया था। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने लोकल कब्रिस्तान को चौड़ा कर दिया था, जिसके बाद इस बैन को हटा दिया गया।
लॉन्गइयरव्येन, नॉर्वे
नॉर्वे का ये छोटा सा शहर लोंगइयरव्येन, कोयला खनन के लिए काफी मशहूर है। इस जगह भी लोगों का मरना या उन्हें दफनाना क़ानूनी अपराध माना जाता है। इसके पीछे ये वजह बताई जाती है कि, ये छोटा सा शहर आर्कटिक सर्कल के काफी नजदीक है। इसलिए यहां का मौसम आमतौर पर ठंडा ही रहता है, जिससे पर्माफ्रॉस्ट मृत शरीर को सड़ने से बचाता है। लेकिन इससे संक्रमित बीमारियों के पनपने का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यदि लोंगइयरब्येन में कोई मरने की स्थिति में होता है तो उन्हें तुरंत नॉर्वे के दूसरे शहरों के लिए रवाना कर दिया जाता है।
ले लवंडौ, फ्रांस
फ्रांस के ले लवंडो में भी मृत्यु पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, क्योंकि वहां मेयर को एक नया कब्रिस्तान बनवाने की अनुमति नहीं मिली थी। साल 2000 में इस कानून के पारित होने के बाद लोगों को शहर के भीतर मरने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review