ICC T20 World Cup 2022 : पाकिस्तान आईसीसी टी 20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची, कल की विजेता टीम से होगा मुकाबला, देंखे...
ICC T20 World Cup 2022 : पाकिस्तान (Pakistan) आईसीसी टी 20 विश्व कप के फाइनल में पहुंच गई है। अब भारत और इंग्लैंड के बीच जीतने वाली टीम से पाकिस्तान फाइनल में भिड़ेगा। पहले सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 7 विकटों से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 153 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे पाकिस्तान ने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
इस बार के टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान सुपर 12 के शुरुआती दो मैच हार गया था। लेकिन उसने नीदरलैंड और साउथ अफ्रीका को हराकर फिर से सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली। बीते रविवार सुपर 12 के लास्ट राउंड में नीदरलैंड और साउथ अफ्रीका के अलावा पाकिस्तान और बांग्लादेश भी आमने सामने थे। यहां पर साउथ अफ्रीका टीम हार गई और उधर पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हरा दिया। यानी किस्मत ने पाकिस्तान का अच्छा साथ दिया। अब पाकिस्तान टीम फाइनल में पहुंच गई है। अब कल यानी 10 नवंबर को इंडिया और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा।
India vs England ICC T20 World Cup कब और कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल कल यानी 10 नवंबर 2022 को खेला जाएगा। यह मैच ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड ओवल ग्राउंड में खेला जाएगा।
India vs England ICC T20 World Cup 2022 कितने बजे होगा शुरू?
भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सेमीफाइनल 1.30 बजे शुरू होगा। मैच के लिए टॉस 1 बजे किया जाएगा।
India vs England ICC T20 World Cup 2022 कैसे देखें लाइव?
भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सेमीफाइनल मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। इसके अलावा अगर आप इंटरनेट के माध्यम से इसे देखना चाहते हैं तो Disney+ Hotstar ऐप पर इसे देखा जा सकता है। इसका एक साल का सब्सक्रिप्शन 899 रुपये मं आता है। वहीं, 4K वीडियो क्वालिटी के लिए इसका चार्ज 1499 रुपये प्रति वर्ष है। मोबाइल यूजर्स के लिए ऐप 499 रुपये का खास सब्सक्रिप्शन पैक देता है। इसमें आप 1080p वीडियो स्ट्रीम कर सकते हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review