पटना व्यापारी हत्या मामला: मुठभेड़ में एक संदिग्ध विकास उर्फ़ राजा ढेर, हथियार बरामद

पटना व्यापारी हत्या मामला: मुठभेड़ में एक संदिग्ध विकास उर्फ़ राजा ढेर, हथियार बरामद

पटना, बिहार –

राजधानी पटना के व्यापारी गोपाल खेमका की हत्या के मामले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार पुलिस ने मंगलवार तड़के एक मुठभेड़ में एक संदिग्ध अपराधी को मार गिराया।

पुलिस की ओर से जारी बयान के अनुसार, मालसलामी थानाध्यक्ष ने जिला नियंत्रण कक्ष को सूचित किया कि रात करीब 2:45 बजे दमरिया घाट के पास पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान कुख्यात अपराधी विकास उर्फ़ राजा मारा गया।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल, कारतूस और उसका खोखा बरामद किया है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

बिहार पुलिस ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और शहर में कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।

पुलिस ने यह भी बताया कि आज शाम 5 बजे पटना में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें गोपाल खेमका की हत्या से जुड़ी जांच के संबंध में जानकारी साझा की जाएगी।

बता दें कि शुक्रवार रात बाइक सवार हमलावरों ने गोपाल खेमका की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram