मेरठ में गोकशी की घटनाओं से बवाल, हिंदू संगठनों का आक्रोश; एसएसपी ने लिया सख्त एक्शन, पूरी पुलिस चौकी सस्पेंड
मेरठ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों के बावजूद, पुलिस शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में गोकशी की घटनाओं को रोकने में असफल साबित हो रही है। सोमवार को नौचंदी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े गो अवशेष बरामद होने से हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया।
गुस्साए भाजपा और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। घटना के तुरंत बाद, भाजपा नेता अंकित चौधरी और हिंदू संगठन के कार्यकर्ता सचिन सिरोही समेत कई लोग मौके पर पहुंचे। सड़क से गुजर रहे नागरिकों ने सूरजकुंड रोड पर सीताराम पुलिया के निकट नाले में गो अवशेष पड़े देखे, जिसके बाद वहां भीड़ इकट्ठा हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही दो थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ गए। इसी बीच, मेयर हरिकांत अहलूवालिया भी मौके पर पहुंचे। मेयर की सूचना पर एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह भी घटनास्थल पर आए और हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया।
हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एसपी सिटी का घेराव करते हुए स्पष्ट किया कि यदि घटना का खुलासा नहीं होता है, तो वे आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं। भाजपा नेताओं और हिंदू संगठन के सदस्यों ने पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम भी दिया।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का सख्त कदम, चौकी के सभी पुलिसकर्मियों का निलंबन
फूलबाग कॉलोनी के नाले में गोवंश के अवशेष मिलने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने चौकी प्रभारी महेश कुमार सहित फूलबाग कॉलोनी चौकी के सभी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
उच्चाधिकारियों द्वारा बार-बार निर्देशित किए जाने के बावजूद पुलिस कार्रवाई में ढिलाई बरतने और गोकशी पर अंकुश न लगा पाने के कारण यह कड़ी कार्रवाई की गई है। गौरतलब है कि तीन दिन पहले भी नौचंदी थाना क्षेत्र में इसी तरह गोवंश के अवशेष पाए गए थे, जिसने कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठा दिए हैं। अब इस मामले के बाद पुलिस की जिम्मेदारी में व्यापक बदलाव की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review