इंसानियत हुई शर्मसार, यूपी में लाइनमैन ने युवक को पीटा फिर अपने जूते पर थूक चटाया,मचा हड़कंप

इंसानियत हुई शर्मसार, यूपी में लाइनमैन ने युवक को पीटा फिर अपने जूते पर थूक चटाया,मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक संविदा लाइनमैन ने एक अनुसूचित जाति के युवक को पीटा फिर उसे अपने जूते में थूक चाटने को कहा। छह जुलाई की ये घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

जानकारी के अनुसार शाहगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में बकाये में कुछ लोगों के काटे गए बिजली कनेक्शन जोड़ने वाले अनुसूचित जाति के युवक की संविदा लाइनमैन ने पिटाई कर दी। अपने जूते पर थूक कर उसे चाटने के लिए विवश किया। छह जुलाई की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। डीजीपी ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है। डीआईजी को मौके पर जाकर जांच करने को कहा है। 

ये है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि पिछले दिनों अभियान के दौरान बिजली विभाग की टीम ने थानाक्षेत्र के एक गांव में बकाये में कई लोगों के बिजली कनेक्शन काट दिए थे। कुछ लोगों ने क्षेत्र के एक युवक को पैसे देकर कनेक्शन जुड़वा लिए। इसकी जानकारी होने पर संविदा लाइनमैन ने युवक को पकड़ लिया और कनेक्शन जोड़ने पर आपत्ति जताते हुए पिटाई शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि पोल पर चढ़कर तार जोड़ने के लिए उपभोक्ताओं से पैसे लिए जाते रहे हैं। जबकि पीड़ित युवक ने लोगों के अनुरोध पर कुछ रुपये लेकर कनेक्शन जोड़ दिया था। इसके बाद संविदा लाइनमैन उग्र हो गया था। पोल पर चढ़कर तार जोड़ने की तस्वीर देखते ही वह भड़क गया। उसने युवक की पिटाई की। उठक-बैठक कराई और जूते पर थूक कर चटवाया। इसका वीडियो भी बनवाया। किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की भी धमकी दी थी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram